Ro no D15139/23

बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया गया मॉक ड्रिल

जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए इंद्रावती नदी के महादेव घाट में गुरुवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। नगर सेना विभाग द्वारा जिले एवं संभागीय स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान इन्द्रावती नदी में ग्रामीणजन लकड़ी या छोटे-छोटे नाव के माध्यम से नदी पार करते समय नाव पलटी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अण्डरवाटर कैमरा, लाईफ जैकेट, लाईफ ब्याय आस्का लाईट, पेलिकेन लाईट, सर्च लाईट विभिन्न प्रकार के चैन-सा का प्रयोग कर बाढ़-बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया।

बाढ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों को घरों में उपलब्ध होने वाले सामग्रियों जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूब इत्यादि सामग्रियों का राप्ट बनाना एवं पीने वाले एक लीटर वाटर बाटल को ऐयर टाईट कर लाईफ जैकेट बनाकर डूबते हुये व्यक्ति को बचाया जा सकता है का डेमो एसडीआरएफ के जवान और जिले के बाढ़ बचाव दल के जवानों द्वारा किया गया। पहले ड्रिल में नाव डूबने से बचाव की कार्यवाही, दूसरे ड्रिल में नाव के माध्यम से ग्रामीणों को बचाने की कार्यवाही, तृतीय ड्रिल में डीप डायविंग रेस्क्यू पार्टी, अंडर वाटर अलेंडर की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश देवांगन, अपर कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री सत्येन्द्र बंजारे सहित पुलिस, स्वास्थ्य विभागों के साथ ही राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना के दल एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    पुनर्वास से आत्मनिर्भरता की ओर बीजापुर के पुर्नवासितों ने जाना बस्तर का इतिहास और संस्कृति

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से लौटकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए तथा वर्तमान में नुआ बाट पुनर्वास केंद्र में निवासरत पुर्नवासितों के लिए…

    Read more

    सेवा सेतु पोर्टल की नवीन ई-सेवाओं हेतु अधिकारियों-कर्मचारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

      जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ नागरिकों को शासकीय सेवाओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध लाभ पहुँचाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कलेक्टोरेट स्थित…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें