Ro no D15139/23

बस्तर ओलंपिक 2025 का पंजीयन हुआ शुरु  20 अक्टूबर तक होगा पंजीयन

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025

जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025/ राज्य शासन द्वारा बस्तर अंचल के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने सहित उनके रचनात्मक गतिविधियों एवं नैसर्गिक खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग के समस्त जिलों में ’’बस्तर ओलम्पिक 2025’’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष में आयोजित किए जा रहे उक्त बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता के लिए 22 सितम्बर से पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो आगामी 20 अक्टूबर 2025 तक चलेगी।
इस बस्तर ओलम्पिक आयोजन में विकासखंड स्तर से संभाग स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी एवं वेटलिफ्टिंग (केवल जिला एवं संभाग स्तर पर) कराते, कबड्डी, खो-खो एवं व्हालीबॉलछ और केवल सीनियर वर्ग की महिलाओं के लिए रस्साकस्सी खेल इवेंट्स सम्मिलित होंगे। यह प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित होंगी। माओवादी हिंसा में दिव्यांग हुए प्रतिभागियों एवं आत्मसमर्पित पूर्व माओवाद सदस्यों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें सीधे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अवसर प्रदान किया जाएगा। राज्य शासन के द्वारा बस्तर ओलम्पिक 2025 आयोजन सम्बन्धी जारी दिशा-निर्देश के अनुसार विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 25 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2025 तक, जिला स्तरीय प्रतियोगिता 05 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 नवम्बर से 30 नवम्बर 2025 तक स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री हरिस एस ने इस बस्तर ओलम्पिक में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए जिले के युवाओं एवं ग्रामीणों से अधिकाधिक पंजीयन करवाने का आग्रह करते हुए कहा है कि उक्त आयोजन का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा युवाओं को मुख्यधारा में अधिक से अधिक जोड़ना है।

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना में प्रवासित परिवारों का संवेदनशीलता के साथ करें पुनर्वास-कमिश्नर डोमन सिंह

        दंतेवाड़ा, बीजापुर एवं सुकमा जिलों के प्रवासित परिवारों के पुनर्वास की कमिश्नर ने की समीक्षा   शासन की 31 व्यक्ति मूलक एवं 14 सामुदायिक योजनाओं से पात्र परिवारों को लाभान्वित…

    Read more

    जगदलपुर में सजेगा हरियाली का उत्सव आज ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

      जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय…

    Read more

    NATIONAL

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    हमें ए आई का सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए: राणा यशवंत

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    मायावती के दलित वोट बैंक पर अखिलेश यादव की नजर, लाल-नीले रंग से PDA तक सपा की नई सियासी रणनीति

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल

    Huawei, Alibaba और Emirates समेत दुनिया भर के दिग्गज कारोबारी होंगे शामिल