Ro no D15139/23

सेवा पखवाड़ा के तहत गांधी स्टेडियम में भव्य चित्रकला प्रतियोगिता

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा, दिया सफलता का मंत्र

रायपुर, 26 सितंबर 2025/ सेवा पखवाड़ा के अवसर पर शुक्रवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित रंगारंग चित्रकला प्रतियोगिता बच्चों की रचनात्मकता और ऊर्जा से जीवंत हो उठी। स्कूली बच्चों ने विकसित भारत, ऑपरेशन सिन्दूर, महिला सशक्तिकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत, मेक इन इंडिया जैसे राष्ट्रीय और सामाजिक संदेशों पर शानदार पेंटिंग्स बनाईं। कई बच्चों ने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन से प्रेरित रचनाएँ प्रस्तुत कीं।

इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और समारोह को संबोधित किया। श्री अग्रवाल ने न केवल बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया बल्कि स्वयं भी पेंटिंग ब्रश उठाकर एक प्रतीकात्मक चित्र बनाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने बच्चों से प्रत्यक्ष संवाद करते हुए उनके विचार सुने और कहा कि “चित्रकला केवल कला नहीं, बल्कि विचार और संस्कारों का आईना है। आप अपनी रचनाओं में समाज का भविष्य और देश का सपना साकार करते हैं।”

श्री अग्रवाल ने बच्चों से उनके विषयों पर चर्चा करते हुए विकासशील भारत, महिला सशक्तिकरण और वोकल फॉर लोकल जैसे मुद्दों पर उनके दृष्टिकोण जाने। उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे पढ़ाई के साथ कला को कैसे संतुलित करते हैं और कला से समाज को बेहतर दिशा देने की प्रेरणा कहाँ से पाते हैं। इस संवाद ने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कला, संस्कृति और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं। पेंटिंग्स में व्यक्त किए गए विचार बताते हैं कि नई पीढ़ी न केवल जागरूक है बल्कि देश के सुनहरे भविष्य की जिम्मेदारी भी उठाने को तैयार है।

कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कैनवास पर बच्चों की कल्पनाशीलता और संदेशवाहक चित्रों की प्रशंसा की तथा शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों की कला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए बधाई दी।

समापन अवसर पर मंत्री श्री अग्रवाल ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि आने वाले समय में ये नन्हें कलाकार अंबिकापुर और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करेंगे।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए