Ro no D15139/23

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अम्बिकापुर 30 सितम्बर 2025/  कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न राजस्व प्रकरणों की न्यायालयीन स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, डायवर्सन, त्रुटि सुधार, वृक्ष कटाई की अनुमति, भू-अर्जन, और डिजिटल हस्ताक्षरिकृत खसरों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आधार शीडिंग, आरबीसी6(4) के लंबित प्रकरणों, तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए तय समयसीमा में इन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन कराने को निर्देशित किया।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, सभी एसडीएम, तहसीलदारगण एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 18 सितंबर को आयोजित, अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी

    अम्बिकापुर 02 सितम्बर 2026/   संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय द्वारा पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा केंद्र, तिथि एवं समय निर्धारित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के…

    Read more

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा

    आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना और सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार, बच्चों की शिक्षा में भी…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार