Ro no D15139/23

परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग हेतु 27 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

जगदलपुर, 15 अक्टूबर 2025/ बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र युवाओं को एक सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। उक्त केंद्र द्वारा बैंकिंग भर्ती बोर्ड, रेल्वे भर्ती बोर्ड, कर्मचारी चयन आयोग, छत्तीसगढ़ व्यापमं इत्यादि स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान की जा रही है। नए सत्र के प्रशिक्षण हेतु कुल 100 सीटें निर्धारित है, जिसमें युवाओं को कोचिंग की सुविधा के साथ-साथ प्रतिमाह एक हजार रुपए शिष्यवृत्ति भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां अनुसूचित जाति के लिए 30, अनुसूचित जनजाति के लिए 50 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं, तथा प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए सुरक्षित रखी गई है।
इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित अहर्ता आवेदक को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है और उसके पास भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए घोषित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति या छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित अन्य पिछड़ा वर्ग का स्थाई जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता के संदर्भ में आवेदक को संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने हेतु निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक या स्नातकोत्तर होना आवश्यक है। आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित है। आवेदक के पालक या अभिभावक की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसके लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा (प्रवेश परीक्षा) के आधार पर किया जाएगा। सभी पात्र युवा अपना आवेदन 27 अक्टूबर 2025 तक सभी आवश्यक अभिलेखों स्नातक, स्नातकोत्तर प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ कार्यालयीन अवधि में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र जगदलपुर अथवा सभी जिले के आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त में जमा कर सकते हैं।

  • Related Posts

    बस्तर की खुशबू और हर्बल रंगों से महकेगी होली जगदलपुर कलेक्टोरेट में सजे स्व-सहायता समूहों के विशेष स्टॉल

    जगदलपुर, 02 मार्च 2026/ रंगों के महापर्व होली की आहट के साथ ही बस्तर में उत्सव का माहौल बनने लगा है। इस वर्ष होली को सुरक्षित और स्थानीय हुनर के साथ…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने ज्ञानगुड़ी का किया निरीक्षण

    अब नीट और जेईई के साथ एसएससी की भी होगी तैयारी, समर्पित शिक्षकों का होगा सम्मान जगदलपुर, 02 मार्च 2026/ जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख