Ro no D15139/23

बिग बॉस-19: परिवार का खत पढ़ इमोशनल हुए सदस्य, छलके आंसू

इंटरटेनमेंट डेस्क । सलमान खान के शो में हर रोज एक नया ट्विस्ट आता रहता है. इस हफ्ते घरवालों के सामने अग्निपरीक्षा की घड़ी आ चुकी है. क्योंकि सभी को अपने परिवार की तरफ से चिट्ठी पढ़ने मिली है. हालांकि ये मौका सभी को नहीं मिल पाया. कश्मीरी एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने भोजपुरी क्वीन नीलम गिरी की चिट्ठी के टुकड़े होने के लिए मशीन में डाल दिया.
इमोशनल हुईं नेहल, घरवालों के सपोर्ट में लिए फैसले
घरवालों को अपनी फैमिली की चिट्ठी पढ़ने तभी मिलती जब कोई दूसरा घरवाला उसे पढ़ने की इजाजत उन्हें देता. ये कैप्टेंसी टास्क का हिस्सा था, जिसमें फरहाना ने नीलम को चिट्ठी पढ़ने का मौका नहीं दिया. लेकिन फिलहाल घर की कप्तान बनीं नेहल चुडासमा ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिससे बसीर अली और अशनूर कौर अपनी-अपनी चिट्ठी पढ़ पाए हैं.
‘तेरे जैसी लड़कियों को…’, बिग बॉस में हंगामा, हसीनाओं के बीच छिड़ी जंग
शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें नेहल कन्फेशन रूम में नजर आई हैं और बिग बॉस उन्हें एक फैसला चुनने का मौका देते हैं. नेहल को हक दिया जाता है कि वो फैसला ले सकें कि कौन अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ सकता है. वो इसमें किसी को मना भी कर सकती है. मगर नेहल ऐसा करती नहीं दिखाई देती. वो अशनूर और बसीर को अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ने का मौका देती हैं. अशनूर अपने घर से आई चिट्ठी पढ़ते वक्त रोने लगती हैं. वहीं बसीर अपने आंसू रोकने की कोशिश करते हैं. दोनों को इस तरह इमोशनल होता देख नेहल खुद को रोक नहीं पाती. वो सिसक-सिसककर रोने लगती हैं. हालांकि नेहल ने इस फैसला से किस चीज की कुर्बानी दी है, ये अभी साफ नहीं. उन्हें इस तरह रोता देख उनकी दोस्त फरहाना और बसीर भी साथ आते हैं. फरहाना नेहल के इस फैसले के सपोर्ट में नजर आई हैं.
वीकेंड का वार में घरवालों पर फूटेगा सलमान का गुस्सा
इस वीकेंड बिग बॉस के घर में कई लोग सलमान खान के गुस्से का शिकार बनने वाले हैं. वो नेहल, अमाल, मालती, फरहाना, नीलम, बसीर, तान्या को उनके इस हफ्ते किए बर्ताव पर फटकार लगाएंगे. शो पर अमाल मलिक के पिता डब्बू मलिक भी आएंगे, जो अपने बेटे को सपोर्ट करेंगे, लेकिन साथ ही साथ उन्हें अपना बर्ताव सुधारने की सलाह भी देंगे.

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…