
इंटरटेनमेंट डेस्क । एस. एस. राजामौली की बाहुबली फ्रेंचाइज़ अब भी भारत की पहली पैन-इंडिया फिल्म मानी जाती है, जिसने भारतीय सिनेमा को नई राह दी और इतिहास में अपनी खास जगह भी बनाई। इस तरह से दुनियाभर के दर्शकों द्वारा सराही गई इस महागाथा ने न सिर्फ करोड़ों दिल पर राज किया, बल्कि कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ते हुए जबरदस्त सफलता अपने नाम की।
अब, विजनरी फिल्म मेकर एस.एस. राजामौली इस सिनेमाई चमत्कार को ‘बाहुबली द एपिक’ के रूप में फिर से दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि यह एक री-एडिटेड और रीमास्टर्ड प्रेजेंटेशन है, जो ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ और ‘बाहुबली 2 द कन्क्लूजन’ को एक साथ लाकर एक शानदार सिनेमई अनुभव देने वाला है। ऐसे में अब नई अपडेट यह है कि इस फिल्म को अब सेंसरशिप मिल गई है और इसे U/A सर्टिफिकेट दिया गया है। इस फ़िल्म का रनटाइम 3 घंटे 44 मिनट है।









