Ro no D15139/23

यूक्रेन-रूस युद्ध हो सकता है बंद! राजनयिक हल के करीब पहुंचे पुतिन, जेलेंस्‍की और ट्रंप

वॉशिंगटन/कीव । गाजा युद्ध के बाद अब यूक्रेन में कई साल से चल रहा युद्ध जल्‍द ही बंद हो सकता है। रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दमित्रियेव ने कहा है कि अमेरिका, यूक्रेन और रूस तीनों ही इस युद्ध को खत्‍म करने के लिए एक राजनयिक हल के ‘बेहद करीब’ पहुंच गए हैं। रूसी दूत का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका ने रूस की तेल कंपनियों पर बहुत सख्‍त प्रतिबंध लगा दिया है और इसको लेकर तनाव काफी बढ़ा हुआ है। उन्‍होंने कहा कि पुतिन और ट्रंप के बीच मुलाकात को रद्द नहीं किया गया है। उनका यह बयान ट्रंप के बुडापेस्‍ट बैठक रद होने के बयान से उलट है। किरिल ने कहा कि पुतिन और ट्रंप के बीच यह बैठक किसी और दिन हो सकती है।
ट्रंप ने यह भी कहा था कि रूस तत्‍काल सीजफायर को स्‍वीकार नहीं कर रहा है और इसी वजह से मुलाकात को टाल दिया गया है। वहीं रूसी दूत किरिल ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि राजनयिक बातचीत जारी है। उन्‍होंने कहा, ‘रूस और अमेरिका के बीच बातचीत आगे भी जारी रहेगी लेकिन यह निश्चित रूप से तभी संभव होगी जब रूसी हितों पर ध्‍यान दिया जाएगा और सम्‍मान के साथ व्‍यवहार किया जाएगा।’ उन्‍होंने कहा कि इस लड़ाई का राजनयिक हल पहले के अनुमान से ज्‍यादा करीब पहुंच गया है।

  • Related Posts

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    Bihar Development Projects: हर साल जब कोसी, गंडक, बागमती और दूसरी नदियां उफान पर आती हैं, तो बिहार के गांवों में सिर्फ पानी नहीं पहुंचता बल्कि लोगों की मेहनत, फसल और…

    Read more

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    भारत की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच 7.8% की बढ़त दर्ज की है. 31 अगस्त को जारी इस आंकड़े के बाद…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार