Ro no D15139/23

ऑस्ट्रेलिया की 2 महिला क्रिकेटरों के साथ इंदौर में छेड़छाड़, वर्ल्ड कप मैच से पहले सामने आया मामला

इंदौर । महिला वर्ल्ड कप 2025 के बीच मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से एक बड़ा मामला सामने आया है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का मैच होना है। उससे पहले खबर मिली है कि ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों के साथ बाइक सवार ने रोड पर छेड़छाड़ की है। इस मामले में पुलिस ने इंदौर के आजाद नगर निवासी अकील को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में अधिक जानकारी सामने आने के बाद पता चला कि ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम रेडिसन होटल में रुकी थी। वहां से नजदीक एक कैफे है जहां दोनों खिलाड़ी पैदल जा रही थीं। मगर इसी बीच बाइक सवार अकील आता है और दोनों क्रिकेटर्स के साथ छेड़छाड़ करने लगता है। इसके बाद रोड पर मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी बाइक का नंबर नोट किया। वहीं एक कार सवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के सुरक्षा मैनेजर डैनी सिमंस ने गुरुवार शाम ही एमआईजी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और अकील को गिरफ्तार भी किया। रोड पर मौजूद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस शिकायत की जांच हुई और आरोपी को छेड़छाड़, गलत तरीके से छूने और पीछा करने का दोषी पाया गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई — ₹10 लाख की सुरक्षा निधि की राजसात, एजेंसी को भी किया ब्लैकलिस्ट

      छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एण्ड सेक्युरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के…

    Read more

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    Nepal Flood: नेपाल में आई भयावह जलप्रलय के बाद अब सबसे बड़ी चुनौती लापता लोगों तक पहुंचने की है. रसुवा और नुवाकोट जिलों की जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले 500…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात