Ro no D15139/23

मौनी रॉय के रेस्टोरेंट Badmaash में झालमुरी 395 रुपये और मूंगफली की कीमत 300 रुपये, कीमत जानकर लोगों के उड़े होश

इंटरटेनमेंट। 2006 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने के बाद, मौनी रॉय महादेव और नागिन जैसे शोज़ के साथ भारतीय टेलीविज़न पर सबसे ज़्यादा पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक बन गईं, और साथ ही कई बड़े ब्रांड्स का प्रचार भी किया. इसके बाद 2023 में, उन्होंने रेस्टोरेंट व्यवसाय में कदम रखा और बेंगलुरु के सरजापुर और मुंबई के अंधेरी में अपना रेस्टोरेंट “बदमाश” लॉन्च किया. मौनी अब पूरे भारत में छह से ज़्यादा रेस्टोरेंट की मालिक हैं.
मुंबई के अंधेरी में मौनी का रेस्टोरेंट
बदमाश रेस्टोरेंट की बात करें तो ये जंगल-थीम वाली सजावट के लिए जाना जाता है, जिसमें छत से लटकती हरी-भरी हरियाली और गेरुआ पीले और हरे रंगों से डिज़ाइन किए गए अंदरूनी भाग शामिल हैं. इसकी एक लोकप्रिय शाखा कोलकाता में स्थित है. रेस्तरां के मेनू में शाकाहारी और मांसाहारी समेत भारतीय व्यंजनों की विस्तृत खानों की लिस्ट है. शाही टुकड़ा और गुलाब जामुन जैसी साधारण लेकिन क्लासिक मिठाइयों की कीमत 410 रुपये प्रति मिठाई है.
तुलसी शोरबा और पालक नारियल का शोरबा
पारंपरिक भारतीय व्यंजनों के अलावा, मेनू में जैन-अनुकूल व्यंजन भी शामिल हैं, जैसे टमाटर तुलसी शोरबा और पालक नारियल का शोरबा, दोनों की कीमत 315 रुपये है. रेस्टोरेंट के मुख्य आकर्षणों में से एक है एवोकाडो भेल, जिसकी कीमत 395 रुपये है. इस व्यंजन के बारे में बात करते हुए, मौनी ने बताया: “मुझे एवोकाडो और झालमुरी बहुत पसंद हैं, इसलिए हमने एवोकाडो भेल बनाया.
300 तक का है क्रिस्पी कॉर्न और सेव पुरी
रेस्टोरेंट में मौनीलिशियस नाम का एक सिग्नेचर ड्रिंक भी है, जो जिन, खीरा, कीवी, नींबू, एल्डरफ्लावर और स्पार्कलिंग वॉटर से बनता है और इसकी कीमत 695 तक है. इसपर मौनी ने बताया कि ‘मुझे मिठाइयाँ या डेजर्ट पसंद नहीं हैं, इसलिए उन्होंने मौनीलिशियस नाम का एक ड्रिंक बनाया है. यह स्वादिष्ट तो है, लेकिन मीठा नहीं है’. मसाला मूंगफली, मसाला पापड़, क्रिस्पी कॉर्न और सेव पुरी (प्रत्येक 295 रुपये), कांदा भजिया (355 रुपये) और झींगा आधारित व्यंजन शामिल हैं, जिनकी कीमत लगभग 795 रुपये है. ब्रेड के चयन में तंदूरी रोटी (105 रुपये), नान (115 रुपये) और अमृतसरी कुल्चा (145 रुपये) शामिल हैं.

  • Related Posts

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास