
पटना । राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर एक बार फिर हमला बोला है. इस बार उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में धांधली के आरोप लगाए हैं. उन्होंने अपने पास मौजूद कथित ‘H फाइल्स’ का हवाला देते हुए एक मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर दिखाई. राहुल गांधी ने दावा किया कि इस एक महिला ने हरियाणा में अलग-अलग नामों से अलग-अलग बूथों पर कई बार वोट डाला है.
राहुल गांधी ने इस मिस्ट्री गर्ल को लेकर दावा कि कि इस महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला. उन्होंने बताया कि कुछ बूथों पर इसी महिला की तस्वीर सीमा, सरस्वती, विमला जैसे कई नामों पर दर्ज हैं. राहुल ने कहा कि एक ही तस्वीर के साथ 10 अलग-अलग बूथों पर नाम देखकर उनकी टीम हैरान रह गई. असल में ये ब्राज़ील की मॉडल है और इसकी तस्वीर पर अलग-अलग फ़र्ज़ी आईडी बनी थी, जिसके आधार पर हरियाणा में 22 जगह वोट दिए गए थे. राहुल के मुताबिक हरियाणा में इसी तरीके से 25 लाख लोगों ने फ़र्ज़ी वोट दिया था.
उन्होंने कहा, ‘हमारे पास पुख्ता सबूत है कि हरियाणा में 25 लाख वोट फेक थे. इसका मतलब ये है हर आठ में से एक वोट फ़र्ज़ी है. इस चुनाव में कांग्रेस 25000 वोट से हार गई थी.







