Ro no D15139/23

जिले के 19 स्कूलों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा सूर्य किरण एयर शो

भारतीय वायुसेना की एयरोबेटिक टीम के करतबों ने मोहा मन, विद्यार्थियों में जागी देशभक्ति की भावना

धमतरी, 06 नवम्बर 2025/
राज्योत्सव 2025 के रजत जयंती समारोह के तहत शासन के दिशा-निर्देशानुसार भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एयरोबेटिक डिस्प्ले टीम द्वारा नवा रायपुर स्थित शेख लेक, सत्य साई हॉस्पिटल परिसर में एयर शो का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के 19 स्कूलों के 1000 से अधिक विद्यार्थियों ने शो का प्रत्यक्ष अवलोकन कर भारतीय वायुसेना की क्षमता, शौर्य और तकनीकी दक्षता का अनुभव किया।

सूर्य किरण टीम ने आकाश में अपने अद्भुत और रोमांचक करतबों से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो के दौरान विमानों की सटीक और सामूहिक उड़ान, कलाबाजियाँ और ट्रेल्स ने विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना और वायुसेना के प्रति आकर्षण उत्पन्न किया।

भारतीय वायुसेना की यह टीम देशभर में अपने असाधारण एयरोबेटिक प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और वायुसेना के प्रति सम्मान की भावना को प्रबल करना रहा।

धमतरी जिले के शासकीय हाई स्कूलों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से चयनित विद्यार्थियों ने अपने प्रभारी शिक्षकों के साथ इस प्रदर्शन में भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने इसे एक अविस्मरणीय अनुभव बताया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

  • Related Posts

    अति आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता देकर बनाएं क्षेत्र विकास की कार्ययोजना : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

      वीबी-जी रामजी योजना की समीक्षा एवं कार्यशाला में कलेक्टर ने दिए निर्देश पंचायत की आय बढ़ाने, स्थानीय रोजगार और ग्रामीण सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर विशेष जोर धमतरी, 7…

    Read more

    अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

      दो दिनों में 10 ट्रैक्टर और 05 हाईवा वाहन जप्त, खनिज अधिनियम के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई धमतरी, 7 अक्टूबर 2026। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया