Ro no D15139/23

कलेक्टर व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित धान पर कार्रवाई जारी

राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सिमडेगा से आ रही  300 बोरी  अवैध धान जब्त

जशपुरनगर 10 नवंबर 2025/ राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनज़र कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित एवं संग्रहित धान पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
निर्देशों के परिपालन में जिला प्रशासन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। जिले की सीमाओं पर अवैध धान की आवक रोकने हेतु 21 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में दुलदुला तहसील के अंतर्गत राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड राज्य के सिमडेगा जिले से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 300 बोरी धान को जप्त किया है।
जानकारी के मुताबिक दुलदुला तहसीलदार श्री राहुल कौशिक एवं खाद्य निरीक्षक की टीम ने रात्रिकालीन गश्त के दौरान ग्राम रूसू करसाई जिला सिमडेगा,झारखंड से कुनकुरी की ओर जा रहे एक मज़दा वाहन को सपघरा चेकपोस्ट के समीप रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहे 300 बोरी धान पाया गया, जिसे तत्काल जब्त कर करडेगा पुलिस चौकी में सुपुर्द किया गया। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पूर्व ही पत्थलगांव विकासखंड के पालीडीह क्षेत्र में भी प्रशासन द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लगभग 200 क्विंटल धान को जब्त किया गया था।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने घोलेंगे में वीवर्स ट्रेनिंग एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेंटर का किया निरीक्षण

    महिलाओं को आधुनिक हस्तकरघा कपड़ा बनाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण जशपुरनगर  01 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जशपुर विकास खंड के ग्राम घोलेंगे में वीवर्स ट्रेनिंग एंड…

    Read more

    कलेक्टर ने पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया निरीक्षण

    भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जाना है संभावित भवन के लाइट पंखे और सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश मेडिकल कालेज के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार