मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को नई दिशा

कुनकुरी को मिला बड़ा उपहार 359 करोड़ की लागत से बनेगा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन, वित्त विभाग से मिली सैद्धांतिक सहमति एवं कई परियोजना के करोड़ों की मिली मंजूरी……

जशपुरनगर 11 नवम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। इसी कड़ी में जिले के लिए वित्त विभाग ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। प्रदेश सरकार ने कुनकुरी में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ₹359 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति दी है। इस महाविद्यालय की स्थापना से न केवल स्थानीय युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे, बल्कि आदिवासी अंचल के नागरिकों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ भी सुलभ होंगी। यह परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। वित्त विभाग ने जिले के विकासखंड कांसाबेल की मैनी नदी पर बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के लिए ₹79.38 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना से किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी।वहीं फरसाबहार तहसील क्षेत्र के कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य हेतु ₹27.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।इसके अलावा, विकासखंड फरसाबहार की कोकिया व्यपवर्तन योजना के लिए ₹16.17 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे क्षेत्र में जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था में दीर्घकालिक सुधार होगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में आधारभूत संरचना, कृषि, सिंचाई और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार नई योजनाएँ साकार हो रही हैं।कुनकुरी एवं पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत ये परियोजनाएँ क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी।

  • Related Posts

    लुड़ेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर

    जशपुरनगर 12 फरवरी 2026/IMNB NEWS AGENCY  समाचार पत्र में प्रकाशित खबर शीर्षक तपकरा फरसाबहार-लुड़ेग मार्ग बदहाल, मरम्मत के नाम खानापूर्ति के संबंध में लोक निर्माण विभाग संभाग पत्थलगांव के कार्यपालन…

    Read more

    जिला एवं तालुका स्तर के पैरालीगल वॉलिटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जशपुरनगर 12 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के अनुसार  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व  अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

    Read more

    NATIONAL

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    कोयला घोटाले में ईडी की कार्रवाई, छापेमारी में करोड़ों रुपये और जेवरात जब्त

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की साजिश? 5 दिन में तीसरी बार मिली धमकी

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    मैं एपस्टीन से 3 से 4 बार मिला…राहुल गांधी के आरोप पर हरदीप पुरी ने दिया जवाब

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट

    बंगाल में वोटिंग बढ़ाने के लिए 78 रेसिडेंसियल बिल्डिंग में बनेंगे पोलिंग बूथ, 25 को जारी होगी लिस्ट