Ro no D15139/23

किसान गंगाराम इस बार धान बेचकर मिले पैसों से खरीदेंगे अपना वाहन

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 नवंबर से धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ हो गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जशपुर जिले में धान खरीदी का शुभारंभ गम्हरिया चौक स्थित उपार्जन केंद्र में सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने किया। शुभारंभ कार्यक्रम में ग्राम झीलिंग के किसान श्री गंगाराम यादव ने सर्वप्रथम अपना धान विक्रय किया।
किसान श्री गंगाराम यादव ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने लगभग 150 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचा था। प्राप्त राशि से उन्होंने एक दुकान की शुरुआत की, जिससे उनके आर्थिक हालात बेहतर हुए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान बिक्री से मिली आय से वे अपना वाहन क्रय करने की योजना बना रहे हैं।
केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए श्री यादव ने कहा कि खरीदी केंद्रों में शासन द्वारा की गई व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित और किसान हितैषी हैं। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में माइक्रो-एटीएम सुविधा, ‘तुंहर द्वार’ टोकन व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे किसानों को धान विक्रय प्रक्रिया में पारदर्शिता और सरलता मिल रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा की गई इन व्यवस्थाओं से किसानों को खरीदी केंद्रों में सुगमता और समय की बचत हो रही है, जिससे वे खरीफ सीजन में लाभकारी मूल्य प्राप्त कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

  • Related Posts

    शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में प्रसव सेवा शुरू

      अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर प्रसव सेवा शुरू की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.…

    Read more

    वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें-श्री डेका

      संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम रायपुर, 01 सितंबर 2026/संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, रायपुर में…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार