Ro no D15139/23

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में प्रसव सेवा शुरू

अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/ कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर प्रसव सेवा शुरू की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी एस मार्को के निर्देशन में 01 सितंबर 2026 को रात्रि 01रू30 बजे पहला सफलतापूर्वक प्रसव कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसव से स्वस्थ नवजात शिशु का जन्म हुआ, जिसका वजन 2.570 किलोग्राम है। प्रसव उपरांत चिकित्सकीय परीक्षण में माता एवं नवजात दोनों स्वस्थ पाए गए। जच्चा एवं बच्चा दोनों की आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल एवं निगरानी की जा रही है। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में सुरक्षित प्रसव सेवा की शुरुआत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर सुलभ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थानों पर निर्भरता कम होगी तथा आवश्यकता के अनुसार समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सफल प्रसव में केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अपूर्व जायसवाल तथा स्टाफ नर्स क्रांति, प्रियंका एवं हिमांशी, संस्था के समस्त कर्मचारियों, एमटी तथा मितानिन अलका का योगदान रहा।

  • Related Posts

    नगर पालिक निगम आयुक्त ने क्षेत्र के सड़को की मरम्मत और निर्माण को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक

    बारिश रुकते ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य होंगे शुरू, अक्टूबर मध्य से डामरीकरण का लक्ष्य अम्बिकापुर 12 सितम्बर 2026/  आज  नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के कार्यालय भवन में आयुक्त,…

    Read more

    कलेक्टर  अजीत वसंत ने नवीन मेडिकल कॉलेज गंगापुर,लुण्ड्रा ब्लॉक के कस्तूरबा एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों का किया निरीक्षण

    नवीन मेडिकल कॉलेज के संपूर्ण निर्माण कार्य के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए विद्यार्थियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं आवासीय सुविधाओं को बेहतर बनाने दिए…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात