Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने किया राज्य स्तरीय ‘आवास मेला 2025’ के लोगो का अनावरण

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा राज्य के नागरिकों को आवासीय योजनाओं की संपूर्ण जानकारी एवं सुविधाएँ उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तरीय आवास मेला 2025 का आयोजन 23, 24 एवं 25 नवंबर को रायपुर के शंकर नगर स्थित टीडब्ल्यूसी ग्राउंड में किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मेले के लोगो (प्रतीक चिन्ह) का अनावरण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव द्वारा गृह निर्माण मंडल मुख्यालय में किया गया।

इस अवसर पर हाउसिंग बोर्ड के आयुक्त  अवनीश शरण (आईएएस) सहित मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्यक्ष तथा ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे।

अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ आवास उपलब्ध कराना गृह निर्माण मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘आवास मेला 2025’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जहाँ मंडल की विभिन्न आवासीय योजनाओं और संपत्तियों की जानकारी एक ही स्थान पर नागरिकों को प्राप्त होगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चैधरी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल राज्य के विभिन्न स्थानों में लगभग 2000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ कर रहा है। इनके सहयोग और नेतृत्व से मंडल प्रभावी रूप से आवास योजनाओं का क्रियान्वयन कर पा रहा है।

आवास मेले में नागरिकों की सुविधा हेतु आवंटी पोर्टल का शुभारंभ भी किया जाएगा। मेले में हितग्राही मात्र 1 प्रतिशत राशि जमा कर भवन बुक करा सकेंगे। साथ ही रायपुर, नवा रायपुर एवं आसपास की परियोजनाओं के साइट विजिट की विशेष व्यवस्था रहेगी। घर खरीदने के इच्छुक नागरिकों के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा लोन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

निर्माण सामग्री एवं मानकों की जानकारी के लिए मेले में अनेक प्रदर्शनी स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का स्टॉल विशेष रूप से घर निर्माण में गुणवत्ता संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। हितग्राहियों के लिए घर का पंजीयन करने पर विशेष उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल सभी नागरिकों से आग्रह करता है कि वे आवास मेला 2025 में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपने सपनों के घर को साकार करने का अवसर प्राप्त करें।

  • Related Posts

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

    जशपुरनगर 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम में ध्वजारोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जशपुर…

    Read more

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा में हंगामा हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के पीड़ितों को लोकसभा में श्रद्धांजलि दिए जाने के तुरंत बाद सदन में विपक्षी सांसदों ने जोरदार…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल