Ro no D15139/23

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 : धमतरी जिले में तेजी से चल रहा प्रपत्र वितरण एवं एंट्री का कार्य

ईआरओ श्री तिवारी ने उन बूथों का निरीक्षण किया, जहां प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई, बीएलओ द्वारा बताई गई समस्याओं का समाधान किया

धमतरी । भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत धमतरी जिले में गणना प्रपत्रों का वितरण, उनसे भरे प्रपत्रों की प्राप्ति तथा एंट्री का कार्य बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है।

जिले में गुजरा क्षेत्र तथा नागरी विकासखंड के छह वार्डों में प्रपत्रों की एंट्री शत-प्रतिशत पूर्ण कर ली गई है। शेष क्षेत्रों में भी एंट्री को पूर्णता की ओर तेजी से अग्रसर किया जा रहा है।

आज एसडीएम एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) श्री पीयूष तिवारी ने उन बूथों का निरीक्षण किया, जहां प्रगति अपेक्षाकृत कम पाई गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने धमतरी शहर के चार वार्डों—रामपुर वार्ड, महिमा सागर, नयापारा एवं हटकेशर वार्ड—का स्थल निरीक्षण करते हुए फॉर्म संग्रहण एवं एंट्री कार्य को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों को पूर्ण करना अनिवार्य है।

निरीक्षण के दौरान ईआरओ श्री तिवारी ने बीएलओ द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मुद्दों का स्थल पर ही समाधान किया। उन्होंने कहा कि कोई भी वैध मतदाता सूची से न छूटे तथा कोई भी अवैध नाम शामिल न हो—इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें और घर-घर पहुंचकर गणना प्रपत्र भरवाएं।”

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अविनाश मिश्रा भी लगातार पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा एवं निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बीएलओ को प्रोत्साहित करते हुए कहा है कि मतदाता सूची अद्यतन की यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है, अतः इसे पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ संपादित किया जाए।

जिला प्रशासन ने यह भी घोषणा की है कि शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जाएगा, ताकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रेरणा मिल सके।

  • Related Posts

    गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में उत्साह एवं खुशी, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को शक्कर की बोरियों से तौलकर जताया आभार

    *किसान संघों ने किया स्वागत, किसानों ने कवर्धा विधायक श्री शर्मा का गन्ना भेंटकर किया भव्य अभिनंदन*   *गन्ना उत्पादक किसानों ने कहा- मूल्य वृद्धि से बढ़ेगी आय, खेती को…

    Read more

    छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026

    वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित   रायपुर, 14 अक्टूबर 2026/ राज्य शासन के प्रशासनिक सुधार और अत्यावश्यक सेवाओं के सुचारू संचालन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका