Ro no D15139/23

वाटरशेड महोत्सव : सोशल मीडिया प्रतियोगिता में रील विजेता को 50 हजार व फोटोग्राफी विजेता को 1 हजार का पुरस्कार

धमतरी । प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना–जलग्रहण विकास घटक 2.0 (PMKSY–WDC 2.0), ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं भूमि संसाधन विभाग, भारत सरकार के निर्देशन में जलग्रहण विकास कार्यों में जन भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव का प्रमुख उद्देश्य जल संरक्षण एवं भूमि संरक्षण के नवाचारों, संरचनाओं और लाभकारी गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाना है।

महोत्सव के तहत आयोजित सोशल मीडिया प्रतियोगिता में रील श्रेणी के विजेता को 50,000 रुपए तथा फोटोग्राफी श्रेणी के विजेता को 1,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 31 दिसंबर 2025 तक विभागीय पोर्टल (https://wedepmksy.dolr.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

प्रतिभागी 30 से 60 सेकंड का लघु वीडियो/रील या एक प्रभावी फोटो तैयार कर सकते हैं, जिसमें चेकडैम, स्टॉपडैम, तालाब, पेरकोलेशन टैंक, डबरी सहित कृषि, बागवानी, कृषि वानिकी तथा PMKSY–WDC 1.0 एवं 2.0 अंतर्गत निर्मित संरचनाओं तथा उनसे हो रहे सामुदायिक लाभों को दर्शाया जाए।

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते समय प्रतिभागियों को #watershedmahotsavindia, #WDC-PMKSY-WatershedMahotsav तथा #WatershedMahotsavCHHATTISGARH हैशटैग का उपयोग अनिवार्य रूप से करना होगा।

प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों को 31 जनवरी 2026, शाम 6:00 बजे तक अपनी पोस्ट के रीच, व्यू, एंगेजमेंट, लाइक एवं कमेंट के स्क्रीनशॉट पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीकरण के समय सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक अपलोड करना आवश्यक रहेगा, जिसके उपरांत प्रतिभागी को सफल पंजीकरण का पुष्टिकरण मेल प्राप्त होगा।

विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट https://wedcpmksy.dolr.gov.in पर उपलब्ध है।

अधिक जानकारी हेतु IWMP शाखा, कक्ष क्रमांक 59, कृषि विभाग, कलेक्ट्रेट परिसर, धमतरी में संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान श्री नेतराम साहू को खेती-किसानी के लिए मिल रही आर्थिक सहायता

      राजनांदगांव 14 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि संबंधी कार्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है। योजना अंतर्गत…

    Read more

    मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम

      – कलेक्टर ने क्वांर नवरात्रि मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – पदयात्री मार्गों पर सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था…

    Read more

    NATIONAL

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    अमित शाह की कांग्रेस को नसीहत, बोले- 14 पार्टियों की भीड़ जुटाकर राहुल गांधी देश की आवाज नहीं बन सकते

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    सऊदी अरब, इजरायल, इरबिल… क्या मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सुरक्षा व्यवस्था बिखर रही है?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    14 खामियां, 220 रुपये फीस कम… सुप्रीम कोर्ट में क्यों अटकी राहुल गांधी की याचिका?

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में सौरव दास और आशुतोष रांका