Ro no D15139/23

विशेष परियोजना समावेशी आजीविका योजना का उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

जशपुर (IMNB NEWS AGENCY)जिला पंचायत सीईओ  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जशपुर द्वारा समावेशी आजीविका योजना का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम जिला पंचायत के सभागार में 26 और 27 नवंबर 2025 को संपन्न कराया गया। यह नई परियोजना विकासखंड मनोरा एवं बगीचा के अत्यंत गरीब परिवारों, विशेषकर पहाड़ी कोरवा समुदाय, एकल महिलाओं तथा दिव्यांगजन परिवारों के एकीकृत विकास पर केंद्रित है।
दिल्ली एवं रायपुर से आए प्रशिक्षक दल श्री संदीप ओझा एसपीएमयू रायपुर, ब्रैक संस्था दिल्ली से   उपासना जोशी एवं राज्य से  विनय कुमार, ओमप्रकाश एवं अनिरुद्ध महापात्र ने प्रथम दिवस विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समावेशी आजीविका मॉडल, अत्यंत गरीब परिवारों के आजीविका संवर्धन, स्वास्थ्यदृपोषण सुधार तथा शासकीय योजनाओं से उनके त्वरित जुड़ाव पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में आदिम जाति कल्याण विभाग, पशुपालन, कृषि एवं समाज कल्याण विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने  संबंधित योजना में अपने विभागों से प्रदान की जाने वाली सेवाओं विशेषकर अत्यंत गरीब परिवारों (पीवीटीजी) हेतु प्रावधानों को साझा किया।
कार्यक्रम में बताया गया कि आगामी तीन वर्षों में कुल 2500 अत्यंत गरीब परिवारों का चयन कर उन्हें आजीविका, स्वास्थ्य, पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा से जोड़ते हुए सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल निश्चित रूप से वंचित समुदायों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। द्वितीय दिवस में बिहान परियोजना के जिला दल तथा मनोरा एवं बगीचा विकासखंड के खंड एवं क्लस्टर स्तरीय अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को प्रतिभागी परिवारों के शीघ्र चयन, तथा चयनित परिवारों की समग्र आजीविका योजना समयबद्ध रूप से तैयार करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सीईओ जिला पंचायत ने इस पहल को विशेष एवं दूरगामी बताया तथा परियोजना की टाइमलाइन के अनुरूप लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम को पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार के मुखिया के रूप में अभिनंदन प्रस्ताव पारित

      0 सभी मीडिया के साथियों को नमस्कार, जय जोहार!* *आप सभी को शारदीय नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर एक शुभ प्रस्ताव आज हमारी मंत्रिपरिषद ने पारित…

    Read more

    बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

    बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर *पीडब्ल्यूडी सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने सड़कों, पुलों और भवनों का किया निरीक्षण, अधिकारियों और ठेकेदारों…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर