Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ ने किया औचक निरीक्षण

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से किया चर्चा, अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा करने की दी समझाईश

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी द्वारा आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत विकासखंड कांकेर के ग्राम पंचायत नारा एवं कोकड़ी का निरीक्षण किया गया। ग्राम नारा में निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत अप्रारम्भ आवास वाले हितग्राहियों रमूला बाई एवं रुकमनी तथा ग्राम सुभिया मुड़पार के असमो बाई, तितरा बाई एवं नरेन्द्र से व्यक्तिगत चर्चा कर आवास अप्रारम्भ होने के कारणों पर जानकारी ली। हितग्राहियों ने धान कटाई पश्चात घर तोड़ने के बाद आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने की बात कही।
जिला पंचायत सीईओ   मंडावी ने ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु आवश्यक निर्माण सामग्री एवं राजमिस्त्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करने के निर्देश दिए, साथ ही स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मिक्सर मशीन एवं सेंट्रिंग प्लेट भी उपलब्ध कराने के लिए एनआरएलएम के अधिकारियों को निर्देशित किया। अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने के लिए रात्रिकालीन चौपाल लगाकर हितग्राहियों का उन्मुखीकरण के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए। हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण शासन की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु 3 किश्तों में 01 लाख 20 हजार रुपये एवं अभिसरण के तहत 90 दिन का मजदूरी भुगतान हितग्राहियों को किया जाता है। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना एवं एनआरएलएम की जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपए स्वीकृत*   *आर्थिक तंगी के कारण बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी…

    Read more

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

    *कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर