Ro no D15139/23

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने ली परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक

कलेक्टर   विलास भोसकर के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी   जे.आर. प्रधान के द्वारा शुक्रवार को सभी परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सर्वप्रथम पोषण ट्रेकर एप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की प्रतिदिन की उपस्थिति, फेस कैप्चर, बच्चों की केन्द्र में उपस्थिति तथा हितग्राहियों के फेस कैप्चर के माध्यम से टी.एच.आर का वितरण सम्बन्धी समीक्षा की गई। वहीं बच्चों के वजन की समय पर एंट्री तथा गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर एन.आर.सी में भर्ती कराने निर्देशित किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत जिले में लक्ष्य के विरुद्ध धीमी प्रगति पर सभी को 15 दिसम्बर तक पंजीयन कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया गया।  सभी पात्र हितग्राहियों का विशेष अभियान के दौरान शत प्रतिशत चिन्हांकन कर ऑनलाईन पंजीयन कर योजना का लाभ दिलाने साथ ही ड्यू लिस्ट तथा ओल्ड केश को समय पर पूर्ण करने निर्देशित किया गया। महतारी वंदन योजना अंतर्गत शेष हितग्राहियों का ईकेवाईसी कार्य पूर्ण कराने सभी को निर्देशित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को नियमित क्षेत्र भ्रमण, हितग्राहियों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा समय-सीमा में रिपोर्टिंग एवं एंट्री कर कार्य पूर्ण करने निर्देश दिया गया। इस दौरान आगामी वजन त्यौहार की तैयारियों के सम्बन्ध में चर्चा की गई।

  • Related Posts

    भंडारा के पास सडक हादसे मै छत्तीसगढ़ के 9 लोगो की मौत

      कवर्धा – महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर बीते देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में…

    Read more

    नवा रायपुर के शांति शिखर में 13 सितम्बर को उद्योग-व्यापार महासम्मेलन… – पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया समेत अनेक दिग्गज कार्पोरेट भाग लेंगे

      रायपुर, 11 सितम्बर 2026: पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित नवा रायपुर सेक्टर-20 के भव्य शांति शिखर भवन में रविवार…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत