Ro no D15139/23

भंडारा के पास सडक हादसे मै छत्तीसगढ़ के 9 लोगो की मौत

कवर्धा – महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर बीते देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई, मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं।*
हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों से 19 महिलाएं पोला उत्सव में शामिल होने के लिए पिकअप वाहन से नागपुर जा रही थीं, इसी दौरान भंडारा जिले के लखनी तालुका के पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास पिकअप और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसा नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधी रात के दौरान हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं।
घटना में जिस ट्रक की जानकारी सामने आई है, उसका नंबर UP 72 BT 7974 बताया जा रहा है।

हादसे में जान गंवाने वालों में कवर्धा जिले के लोहारा और बांधटोला क्षेत्र के अलावा खैरागढ़ के चिचोला क्षेत्र के लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
दो मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।

इस हादसे में तीन छोटे बच्चों की जान चली गई। मृतकों की सूची में धैर्य रूपेश उये (4), स्वीटी रूपेश उइके (6) के नाम सामने आए हैं। हादसे में तीसरे बच्चे की पहचान की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

दुर्घटना में घायल लोगों को तत्काल भंडारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों और राजमार्ग पुलिस की मदद से हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

  • Related Posts

    रायपुर व गरियाबंद जिले की 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ स्वीकृत

      सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा पानी रायपुर, 11 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने किसानों को सिंचाई सुविधा का बेहतर लाभ देने के उद्देश्य से रायपुर…

    Read more

    राज्यपाल  डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र

      रायपुर, 11 सितंबर 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने भेंट की और संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत