Ro no D15139/23

Dhurandhar की सफलता पर इस खास शख्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन लोगों का खास जिक्र जिन्होंने मेरे साथ मिलकर काम किया

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले दिन छप्परफाड़ के कमाई की. रणवीर सिंह ने दो साल बाद ऐसी वापसी की, जिसे सब देखते रह गए. उनकी मूवी ने पहले दिन 27 करोड़ रुपये कमाए. साथ ही 2025 में रिलीज ही कई फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया.

Dhurandhar: फिल्म ‘धुरंधर’ की दहाड़ से बॉक्स ऑफिस गूंज उठा. रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने उम्मीद की थी कि ये 18-20 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. हालांकि फिल्म ने 27 करोड़ रुपये से ओपनिंग की. फिल्म ने सैयारा को पीछे छोड़ दिया, लेकिन छावा से चूक गई. मूवी में आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन ने भी अहम किरदार निभाया. फिल्म की सफलता को देखते हुए एग्जिबिटर्स ने मुंबई में शोज की स्क्रीनिंग बढ़ा दी है. मूवी की जबरदस्त सफलता पर ‘धुरंधर’ कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

धुरंधर’ की सफलता पर मुकेश छाबड़ा ने किया रिएक्ट

‘धुरंधर’ के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा है. मुकेश ने अपने एक्स पर लिखा, “इंडस्ट्री के अंदर और बाहर से मिले इतने सारे मैसेज और कॉल के लिए आप सभी का धन्यवाद. अच्छी कास्टिंग का क्रेडिट सच में अच्छी स्क्रिप्ट, क्लियर ब्रीफ, फिल्म के ओवरऑल विजन और बेशक कमाल के डायरेक्टर @adityadhar को जाता है. मेरी टीम को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. उन लोगों का खास जिक्र जिन्होंने इस पर मेरे साथ मिलकर काम किया. मैं सच में आप सभी के बिना यह नहीं कर पाता.”

दीपिका पादुकोण ने ‘धुरंधर’ का किया रिव्यू

‘धुरंधर’ का रिव्यू करते हुए रणवीर सिंह की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने किया है. उन्होंने रिव्यू करते हुए लिखा, “धुरंधर देख ली है और 3.36 घंटे का हर मिनट देखने लायक है. तो अपने लिए एक फेवर करो और अभी सिनेमा हॉल जाओ!” एक्ट्रेस ने अपने पति की तारीफ में कहा, “मुझे तुम पर बहुत गर्व है रणवीर सिंह.” इसके साथ उन्होंने किस वाला इमोजी भी बनाया है.

रणवीर सिंह के साथ काम करने पर क्या बोलीं क्रिस्टल डिसूजा?

‘धुरंधर’ के ट्रैक ‘शरारत’ में रणवीर सिंह के साथ एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा नजर आई है. उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में रणवीर संग काम करने पर कहा, “जब आप इतने पावरफुल परफॉर्मर्स के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, तो आप अपने आप ही बेहतर हो जाते हैं. सेट पर माहौल बहुत अच्छा था और हर किसी ने कुछ अनोखा किया. ऐसा लगता है कि हम किसी बहुत बड़ी और एंटरटेनिंग चीज का हिस्सा हैं.”

  • Related Posts

    25 लाख और नौकरी… फिर भी सब्जी बेचना चाहते हैं बिहार के पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार, जानिए क्या है लक्ष्य

    Jhandu Kumar Para Powerlifter: ग्लासगो   में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले बिहार के पैरा पावरलिफ्टर  अब एशियन गेम्स की तैयारी में जुटे हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक…

    Read more

    साउथ जोन का 7वां विकेट गिरा, मिलिंद लौटे पवेलियन

    Duleep Trophy 2026 Final Live Score Update Day 4: कुछ देर में शुरू होगा चौथे दिन का खेल नमस्कार, दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर