Ro no D15139/23

जनवरी में होने वाले परीक्षा पे चर्चा का पंजीकरण शुरू

परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में भारत और विदेश के छात्र, अभिभावक और शिक्षक परीक्षा के तनाव पर चर्चा करने और परीक्षाओं को एक उत्सव और जीवन का एक अभिन्न अंग मानने के लिए प्रधानमंत्री के साथ संवाद करेंगे.

छात्रों में परीक्षा को लेकर तनाव होता है. छात्रों के तनाव से मुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन करते रहे हैं. इस बार परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में भारत और विदेश के छात्र, अभिभावक और शिक्षक परीक्षा के तनाव पर चर्चा करने और परीक्षाओं को एक उत्सव और जीवन का एक अभिन्न अंग मानने के लिए प्रधानमंत्री के साथ संवाद करेंगे.

प्रतिभागियों के चयन के लिए, माइ गॅव पोर्टल पर एक दिसंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक एक ऑनलाइन एमसीक्‍यू-आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है. कक्षा 6 से 12 तक के छात्र, शिक्षक और अभिभावक इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं. इस गतिविधि को पूरा करने वाले सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को माइ गॅव की ओर से भागीदारी प्रमाण पत्र दिया जाएगा.

गौरतलब है कि परीक्षा पे चर्चा का 8वां संस्करण 10 फरवरी 2025 को नयी दिल्ली के सुंदर नर्सरी में एक नए फॉर्मेट में प्रसारित किया गया था. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 36 छात्रों ने हिस्सा लिया था. सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूलों और सीबीएसई स्कूल इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं. इस दौरान मेंटल हेल्थ, स्पोर्ट्स और डिसिप्लिन, न्यूट्रिशन, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, क्रिएटिविटी और पॉजिटिविटी जैसे टॉपिक पर सात अलग-अलग एपिसोड भी पेश किया गया्. जिसमें प्रसिद्ध हस्तियों के प्रेरक विचार शामिल थे.

  • Related Posts

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

          पेरिस/बुसी-सेंट-जॉर्जेस | रविवार, 6 सितंबर 2026 फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। इसके साथ ही…

    Read more

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु फरक्का जल संधि से बिहार में जल- संकट, राज्य की हो रही हकमारी : जदयु “फरक्का…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास