Ro no D15139/23

मध्यस्थता केन्द्र दुर्ग में जमीन संबंधी विवाद का प्री लिटिगेशन प्रकरण 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक निराकृत

जिला न्यायालय परिसर दुर्ग स्थित मध्यस्थता केन्द्र में भूमि संबंधी विवाद से जुड़े एक प्री-लिटिगेशन प्रकरण को मात्र 24 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक निराकृत किया गया है। दोनों पक्षकारों के मध्य लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद को राजीनामा समझौते के माध्यम से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया गया। इस सफल मध्यस्थता प्रक्रिया में दोनों पक्षों ने सहयोग व सहमति व्यक्त करते हुए न्यायालय में वाद प्रस्तुत करने की आवश्यकता समाप्त कर दी, जिससे न केवल समय और धन की बचत हुई, बल्कि उभय पक्ष के मध्य संबंधों में भी सौहार्द बना रहा। इस उपलब्धि का श्रेय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मध्यस्थ तथा समस्त मध्यस्थता टीम के समन्वित प्रयासों को जाता है, जिनके मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयास से यह प्रकरण शीघ्रता से समाधान तक पहुंच सका। प्राधिकरण द्वारा यह सतत प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक प्रकरण मध्यस्थता के माध्यम से समयबद्ध एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से निराकृत किए जाएँ, ताकि आम नागरिकों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराया जा सके।

  • Related Posts

    सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास

      प्रधानमंत्री आवास योजना से राजकुमारी यादव को मिली सुरक्षित छत, अब परिवार के साथ सुकून से बीत रही जिंदगी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जरूरतमंद परिवारों…

    Read more

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा

      प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता से जरूरत के समय मिल रहा संबल, प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना का भी मिला लाभ रायपुर, 08 सितंबर 2026/ शासन…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु