Ro no D15139/23

सुहाना बेहद मेहनती है’- फराह खान का खुलासा, बोलीं- शाहरुख खुद दे रहे हैं ‘King’ के लिए ट्रेनिंग

शाहरुख खान की आने वाली फिल्म King और उनके बच्चों आर्यन व सुहाना के करियर को लेकर दुबई में फराह खान ने बड़ा अपडेट दिया. आर्यन की वेब सीरीज को सराहना मिली है, जबकि सुहाना ‘किंग’ में अपने एक्शन अवतार की तैयारी कर रही हैं.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी अदाकारी और वैश्विक लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन एक पिता के रूप में भी वे उतने ही गर्व से भरे दिखाई देते हैं. तीन बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के पिता शाहरुख इन दिनों उनके करियर को लेकर विशेष रूप से सुर्खियों में हैं. जहां सबसे छोटे बेटे अबराम अभी स्कूल में हैं, वहीं उनकी बेटी सुहाना ने 2023 में ‘द आर्चीज’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा. उधर, बड़े बेटे आर्यन खान ने इस साल अपने पहले वेब शो The Bads of Bollywood से चर्चा बटोरी, जिसने दर्शकों के बीच शानदार प्रतिक्रिया हासिल की. सीरीज की सफलता के बाद आर्यन अब इसके दूसरे सीजन की तैयारियों में जुटे हैं.

फराह खान ने की SRK के बच्चों की तारीफ

इसी बीच दुबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने शाहरुख के बच्चों को लेकर रोचक खुलासे किए. एसआरके के नाम पर बने एक नए कमर्शियल टॉवर के लॉन्च इवेंट में फराह ने कहा, “शाहरुख का बेटा आर्यन ने बहुत ही जबरदस्त वेब सीरीज बनाई है. सुहाना बेहद मेहनती है और अब ‘किंग’ फिल्म में नजर आएगी. मुझे पता है कि शाहरुख खुद उसे एक्शन की ट्रेनिंग दे रहे हैं.” फराह के इस बयान से एसआरके और सुहाना की आने वाली फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही King को गौरी खान, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद संयुक्त रूप से प्रोड्यूस कर रहे हैं. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह एक्शन थ्रिलर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में शाहरुख और सुहाना के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभय वर्मा, राघव जुयाल, अर्शद वारसी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ और अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे, जिसमें अभिषेक विलेन का किरदार निभा रहे हैं.

  • Related Posts

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास