Ro no D15139/23

किसान देवराज ने पिछले वर्ष ग्रीष्मकाल में पानी की कमी और तेज गर्मी से धान की फसल खराब होने पर इस वर्ष बोया मक्का

धान फसल की तुलना में मक्का फसल से प्रति एकड़ होगा दो गुना मुनाफा
राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भर्रेगांव के कृषक  देवराज निषाद ने इस वर्ष रबी सीजन में ग्रीष्मकालीन धान फसल के बदले 7 एकड़ में मक्का फसल की बुआई की है। किसान  देवराज निषाद ने बताया कि पिछले वर्ष ग्रीष्मकाल में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने एवं तेज गर्मी से धान की फसल खराब हो गई थी और उन्हें आर्थिक क्षति हुई थी। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल में धान फसल के बाद फिर से धान की फसल लेने से ज्यादा आर्थिक भार आता था। बढ़ती गर्मी के कारण रबी सीजन में खेतों में धान फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। मक्का फसल में धान की तुलना में तीन गुना कम पानी लगता है और खेती की लागत 5-6 हजार रूपए प्रति एकड़ कम आती है। साथ ही मक्का फसल में प्रति एकड़ मुनाफा धान फसल की तुलना में दो गुना है। धान की फसल में जहां प्रति एकड़ 35 से 40 हजार रूपए का लाभ होता है। वहीं मक्के की फसल से 50 से 55 हजार रूपए का मुनाफा होता है। कृषक  देवराज निषाद ने बताया कि गारमेड पॉपकॉर्न कंपनी से अनुबंध कर पॉपकॉर्न मक्का की खेती कर रहे हैं। जिससे उन्हें प्रति एकड़ 35 से 40 क्विंटल मक्का उत्पादन का भरोसा है। जिसको देखते हुए उन्होंने इस वर्ष धान फसल के बदले मक्का फसल की बुआई कर रहे है। इसके साथ ही वह गांव के अन्य किसानों को भी ग्रीष्मकालीन धान के बदले कम पानी की खपत वाले मक्का या दलहन फसल लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है।

  • Related Posts

    जनजातीय कारीगरों को मिलेगा व्यापक बाजार से जुड़ने का अवसर

      धमतरी में कल 21 अगस्त को आयोजित होगा ‘जनजातीय कारीगर सूचीबद्धता मेला’ ट्राइफेड से सूचीबद्ध होकर राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों और विपणन गतिविधियों में भागीदारी का मिलेगा…

    Read more

    माओवाद मुक्त होने के बाद जिले के अंतिम छोर तक पहुंच रही विकास की रोशनी

      सुदूर ग्राम कड़ेनार में शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का मिला लाभ रायपुर, 20 अगस्त 2026/ माओवाद मुक्त होने के बाद अब कोंडागांव जिले…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ