Ro no D15139/23

अखंडा 2’ ने कपिल शर्मा की फिल्म को दिया धोबी पछाड़, दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये, कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा 2’ ने दो दिनों में 46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. मजबूत ऑक्यूपेंसी और दमदार एक्शन के चलते फिल्म दर्शकों की पसंद बनी हुई है. बालकृष्ण का पावरफुल अवतार और स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस फिल्म को खास बना रही है.

नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘अखंडा 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया है. एक्शन, दमदार डायलॉग्स और बालकृष्ण के जबरदस्त अंदाज के चलते फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने यह साफ कर दिया है कि यह लंबी रेस की खिलाड़ी साबित होने वाली है.

फिल्म का कलेक्शन

फिल्म की शुरुआत काफी मजबूत रही. रिलीज से एक दिन पहले यानी गुरुवार को ही ‘अखंडा 2’ ने करीब 8 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इसके बाद शुक्रवार को फिल्म ने बड़ी छलांग लगाई और पहले दिन करीब 22.5 करोड़ रुपये कमा लिए. दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद आंकड़े काफी मजबूत रहे. Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को करीब 15.50 करोड़ रुपये की इंडिया नेट कमाई की. इसके साथ ही ‘अखंडा 2’ ने सिर्फ दो दिनों में ही 46 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म की स्टारकास्ट

ऑक्यूपेंसी की बात करें, तो तेलुगु 2D वर्जन में सुबह के शोज की ऑक्यूपेंसी करीब 28 प्रतिशत रही, जो दोपहर तक बढ़कर 50 प्रतिशत से ज्यादा पहुंच गई. शाम के शोज में यह आंकड़ा लगभग 58 प्रतिशत तक चला गया, जबकि रात के शोज में सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिली और ऑक्यूपेंसी करीब 68 प्रतिशत तक पहुंच गई. बता दें, फिल्म में बालकृष्ण के साथ सम्युक्ता मेनन, आधी पिनिसेट्टी, हर्षाली मल्होत्रा, कबीर दुहन सिंह और सस्वता चटर्जी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं.

  • Related Posts

    क्या पैसे देकर बुक हुई ‘बिग बॉस’ की सीट? सलमान खान भी दिखे बेजान!

    ‘कौन है ये?’… ‘इन्हें तो पहली बार देख रहे हैं’… ‘भाई, ये Bigg Boss है या कोई ऑडिशन राउंड?’ और सबसे मजेदार सवाल- ‘पैसे देकर आए हैं क्या?’  के ग्रैंड…

    Read more

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    NATIONAL

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    आसनसोल में बढ़े साइबर ठगी के मामले, पहले महीने में 8 केस दर्ज होते थे, 5 दिन में हुई 10 FIR

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    9/11 के संदिग्ध के अल-कायदा कनेक्शन के नए सबूत: FBI क्यों रही खामोश, सामने आए चौंकाने वाले वीडियो

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु