Ro no D15139/23

खरीफ विपणन कार्यों की प्रगति को लेकर रायस मिलर्स की समीक्षा बैठक आयोजित*

/छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अंतरजिला चावल जमा करने, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में डी.ओ. जारी करने, धान उठाव तथा राईस मिल पंजीयन/नवीनीकरण के संबंध में जिले में संचालित राईस मिल संचालकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर श्री कुमार बिश्वरंजन द्वारा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, खाद्य नियंत्रक रायपुर श्री भूपेन्द्र मिश्रा एवं जिला विपणन अधिकारी रायपुर श्री जसबीर सिंह बघेल उपस्थित रहे। बैठक में रायपुर राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल सहित जिले के अन्य राईस मिल संचालक सम्मिलित हुए।

बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर ने बताया कि शासन द्वारा अंतरजिला चावल जमा करने, डी.ओ. जारी करने, धान उठाव एवं राईस मिल पंजीयन/नवीनीकरण की समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी राईस मिल संचालकों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करें, ताकि खरीफ विपणन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

अधिकारियों द्वारा मिलर्स से समन्वय बनाकर कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर संबंधित विभाग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) ’’किसानों की आय बढ़ाने कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को मिलेगा बढ़ावा’’ ’’संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की’’

      अम्बिकापुर 15 अक्टूबर 2026/    संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने खरीफ 2026 तथा रबी 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए कृषि…

    Read more

    सेवा की कहानी: डेयरी व्यवसाय से संध्या बनीं आत्मनिर्भर, दूध की बिक्री से हर महीने हो रही 15 हजार रुपये की बचत

    राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना से मिला आर्थिक सहयोग, प्रतिदिन 30 लीटर दूध उत्पादन से मजबूत हुई आजीविका*   *दूध की बिक्री से प्रतिमाह लगभग 30 हजार रुपये की आमदनी,…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम