Ro no D15139/23

जनगणना 2027 के अंतर्गत ग्राम सीमाओं के डिजिटल निर्धारण एवं सत्यापन पर प्रशिक्षण संपन्न

*- ग्रामीण क्षेत्रों के सीमाओं की विसंगतियों के निराकरण के साथ ही डिजिटल मैपिंग की बारीकी बताई गई*

राजनांदगांव 28 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में तहसीलदारों एवं मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक जनगणना श्री अशोक मिश्रा एवं सहायक निदेशक जनगणना श्री कविंद्र भंगारी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामों की सीमा रेखा का डिजिटल माध्यम से निर्धारण एवं सत्यापन करना था, जिससे जनगणना आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।
अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने जनगणना से संबंधित कार्यों को गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल मैपिंग, ग्राम सीमाओं के अद्यतन, संभावित त्रुटियों की पहचान एवं उनके निराकरण की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों को आगे फील्ड स्तर पर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सर्वे के दौरान गांव की कोई बसाहट नहीं छूटना चाहिए। वास्तविक मैप देने के ग्राम का लोकेशन देना है। ग्राम का स्थान परिवर्तन, नया ग्राम, कोई ग्राम पड़ोसी तहसील का हो तो जनगणना कार्यालय को अवगत कराने के लिए कहा गया। ग्रामीण क्षेत्रों के सीमाओं की विसंगतियों के निराकरण के साथ ही डिजिटल मैपिंग की बारीकी बताई गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी तहसीलदार एवं नामांकित मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।
क्रमांक 196 ——————-

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग