Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 800 तीर्थयात्रियों को तीर्थयात्रा के लिए किया गया रवाना

राजनांदगांव 28 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 800 तीर्थयात्रियों को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से रवाना किया गया। जिसमें राजनांदगांव जिले से 313, कबीरधाम जिले से 244, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले से 113, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले से 110 कुल 780 तीर्थयात्री एवं उनके 20 अनुरक्षक शामिल हुए। सभी तीर्थ यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, भारत माता मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रियों की वापसी 31 दिसम्बर 2025 को होगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा सर्दी के मौसम के दृष्टिगत यात्रियों के लिए गर्म कम्बल सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई है। इस दौरान आंचलिक नृत्य (राउत नाचा) की प्रस्तुति दी गई। यात्रियों को पुष्पाहार पहनाकर एवं तिलक लगाकर तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चन्द्रकार, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती शिला सिन्हा, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देवकुमारी साहू, समाज सेवी श्री पप्पू चन्द्रकार, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों जिला प्रशासन, रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों ने ट्रेन को हारी झण्डी दिखकर रवाना किया।
क्रमांक 195 ——————-

  • Related Posts

    तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह

      भावना बोहरा और श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने भी साझा कीं तीज की खुशियां रायपुर, 7 सितंबर 2026/ रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव…

    Read more

    ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार – राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

      मंत्री  ​टंक राम वर्मा की पहल से रोशन होंगे बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के 43 गांव 2.06 करोड़ रुपये की हाई मास्ट लाइट योजना को प्रशासकीय स्वीकृति जारी रायपुर,07 सितंबर…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास