Ro no D15139/23

टाटा मुंबई मैराथन से पहले आमिर खान का मजेदार वीडियो वायरल, परिवार संग गेम खेलते आए नजर

आमिर खान का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इरा खान, आजाद राव खान और नुपुर शिखरे के साथ ‘Who’s Most Likely To?’ गेम खेलते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो टाटा मुंबई मैराथन 2026 के लिए उनकी तैयारी और एकजुटता को खूबसूरती से दिखाता है.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं. इन दिनों उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है, जिसमें उन्होंने बेटी इरा खान, बेटे आजाद राव खान और दामाद नुपुर शिखरे के साथ मिलकर एक मजेदार वीडियो बनाया है, जिसमें वह “Who’s Most Likely To?” गेम खेलते नजर आ रहे हैं. इस खास वीडियो को टाटा मुंबई मैराथन (TMM) एडिशन के रूप में पेश किया गया है, जिसमें हंसी-मजाक के साथ परिवार की बॉन्डिंग साफ दिखाई देती है.

वीडियो में पूछे गए कई सवाल

वीडियो में सभी रंगीन बैकग्राउंड के सामने बैठे नजर आते हैं. सामने पानी से भरी कटोरियां रखी हैं और सवाल पूछे जाते हैं, जैसे कौन सबसे ज्यादा लेट होता है, कौन सबसे ज्यादा मेहनती है या कौन सबसे पहले हार मान लेता है. हर सवाल पर परिवार के सदस्य एक-दूसरे का मुंह पानी में डाल देते हैं और एक-दूसरे की टांग खींचते हैं.

इस वीडियो को आमिर खान प्रोडक्शन ने शेयर करते हुए लिखा कि ‘बदलाव के लिए दौड़ने की सबसे ज्यादा संभावना किसकी है? @agatsufoundation और @paanifoundation के लिए हमारी होम रन स्क्वाड, जो 18 जनवरी को टाटा मुंबई मैराथन में दौड़ रही है! हंसी-मजाक, मस्ती और दिल को छू लेने वाले उत्साह की उम्मीद करें!’

मैराथन में दौड़ने वाला है परिवार

इरा खान ने भी इस मैराथन को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस रन में उनके पति नुपुर शिखरे, भाई जुनैद खान, मां किरण राव और कजिन आजाद भी शामिल होंगे. पानी फाउंडेशन और अगत्सु फाउंडेशन उनके दिल के बहुत करीब हैं और इसी सोच के साथ यह पूरा परिवार एक साथ दौड़ने जा रहा है. मैराथन में नुपुर शिखरे फुल मैराथन दौड़ेंगे, जुनैद खान 10 किलोमीटर रन में हिस्सा लेंगे. वहीं किरण राव, इरा खान और आजाद ड्रीम रन (5.9 किलोमीटर) में शामिल होंगे. आमिर खान खुद भी परिवार के साथ मौजूद रहेंगे और सभी का हौसला बढ़ाएंगे.

  • Related Posts

    फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल

    India vs Pakistan Women’s Asia Cup Live Streaming: महिला  में आज 5 सितंबर, शानिवार को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला होगा. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले…

    Read more

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी