Ro no D15139/23

3 Idiots Sequel को लेकर आमिर खान और आर. माधवन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे किसी ने अप्रोच नहीं किया

3 इडियट्स के सीक्वल को लेकर चल रही खबरों पर आमिर खान और आर. माधवन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. क्या राजकुमार हिरानी बना रहे हैं 3 इडियट्स का सीक्वल? जानें पूरी सच्चाई.

राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार और आइकॉनिक फिल्मों में शुमार की जाती है. आमिर खान, करीना कपूर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी स्टारर यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी और अब इसे 15 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में जब भी इसके सीक्वल 3 इडियट्स 2 की चर्चा होती है, फैंस की एक्साइटमेंट अपने आप बढ़ जाती है. हाल ही में पिंकविला की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राजकुमार हिरानी ने 3 इडियट्स 2 की स्क्रिप्ट फाइनल कर ली है और यह फिल्म साल 2026 में फ्लोर पर जा सकती है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सीक्वल में ओरिजिनल कास्ट आमिर खान, करीना कपूर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की वापसी होगी.

हालांकि, इस खबर पर अब खुद फिल्म के लीड एक्टर्स ने चुप्पी तोड़ी है. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में आमिर खान और आर. माधवन दोनों ने साफ किया कि उन्हें अब तक किसी भी तरह के सीक्वल के लिए अप्रोच नहीं किया गया है. आइए बताते हैं पूरी बात.

3 इडियट्स का सीक्वल बनाना बेवकूफी है

आर. माधवन ने 3 इडियट्स के सीक्वल के आइडिया पर अपनी राय रखते हुए कहा, “3 इडियट्स का सीक्वल सुनने में अच्छा लगता है, लेकिन यह काफी दूर की बात है. हम तीनों अब काफी बड़े हो चुके हैं. कहानी को आगे ले जाना आसान नहीं होगा. एक सही सीक्वल बनाना शायद संभव नहीं है. मैं राजू हिरानी के साथ दोबारा काम करना जरूर चाहूंगा, लेकिन 3 इडियट्स का सीक्वल बनाना मुझे बेवकूफी भरा लगता है.”

आमिर खान: मुझे किसी ने संपर्क नहीं किया

वहीं, आमिर खान ने बिल्कुल अलग रुख अपनाया. उन्होंने कहा, “3 इडियट्स करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था. रैंचो मेरे करियर के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक है और लोग आज भी उससे जुड़ाव महसूस करते हैं. अगर सीक्वल बनता है तो मैं जरूर उसका हिस्सा बनना चाहूंगा. लेकिन फिलहाल मुझे किसी ने संपर्क नहीं किया है.”

3 इडियट्स की डिटेल्स

राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 3 इडियट्स दिसंबर 2009 में रिलीज हुई थी. फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन, शरमन जोशी, करीना कपूर खान, बोमन ईरानी और मोना सिंह ने अहम भूमिकाएं निभाईं. यह फिल्म न सिर्फ क्रिटिक्स की पसंद बनी, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट साबित हुई और दुनिया भर में करीब ₹400 करोड़ का कलेक्शन किया.

  • Related Posts

    ₹50 की पहली कमाई, 10 की उम्र में NSD में समोसे… नसीरुद्दीन-राज बब्बर के बीच बीता Shah Rukh Khan का बचपन, जानें कैसे चढ़ा एक्टिंग का जुनून?

    Shah Rukh Khan Birthday Special: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचने का सपना लाखों लोग देखते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं…

    Read more

    बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की

    *पहले सेमीफाइनल में संस्कारधानी का मुकाबला न्यायधानी से*   रायपुर. 30 अक्टूबर 2026. बैलाडिला बुल्स के लिए अपने आखिरी लीग मैच में इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा…

    Read more

    NATIONAL

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    भागलपुर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की शुरुआत, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अकेलेपन से परेशान हैं? सद्गुरु के ये विचार देंगे नई दिशा

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    अखिलेश यादव ने CM योगी से पूछा, 1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का आंकड़ा कहां से आया?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    7 स्विंग स्टेट्स में डेमोक्रेट्स को बढ़त, क्या ट्रंप के साथ ‘खेला’ होने वाला है?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    हिंदू हित की बात करना कट्टरपंथ और मुसलमानों की पैरवी सेक्युलरिज्म क्यों?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?

    एक लड़की के कॉलेज असाइनमेंट से जुड़ी है Jio, 10 साल में कैसे बनी 10.3 लाख करोड़ की कंपनी?