Ro no D15139/23

डिजिटल व्यवस्था और सतत निगरानी से धान खरीदी अभियान को मिली गति जिले में 16 लाख 82 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी, 28 हजार 870 किसानों ने समर्थन मूल्य पर बेचा धान

जिले में चल रहे धान खरीदी अभियान को डिजिटल प्रणाली, पारदर्शी प्रक्रियाओं और प्रशासनिक निगरानी के कारण नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन की निर्देशानुसार किसानों को त्वरित और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अब तक जिले में 16,82,027.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। वहीं खरीदे गए धान में से 1,97,270 क्विंटल धान का उठाव कर लिया गया है।
धान खरीदी अभियान के तहत जिले में कुल 60,329 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 28,870 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर शासन की योजना का  लाभ प्राप्त किया है। उपार्जन केंद्रों में डिजिटल टोकन आधारित व्यवस्था से भीड़ प्रबंधन बेहतर हुआ है और किसानों को तय समय पर धान विक्रय की सुविधा मिल रही है।
धान खरीदी के साथ-साथ रकबा समर्पण की प्रक्रिया भी नियमानुसार संचालित की जा रही है। जिले में 7,178 किसानों द्वारा स्वेच्छा से रकबा समर्पण किया गया है, जिसमें कुल 387.45 हेक्टेयर रकबा शामिल है। यह प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमन के प्रति किसानों की जागरूकता को दर्शाती है।
धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, नमी परीक्षण, गेट पास तथा समय पर बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी के साथ समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे पूरी व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं जारी टोकन के अनुसार ही उपार्जन केंद्रों में पहुंचें और शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं