Ro no D15139/23

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ में, जिले में 5 जनवरी को चयन ट्रायल

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ राज्य में 14 फरवरी 2026 से आयोजित किया जाएगा।  राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, कुश्ती, तैराकी, फुटबॉल एवं हॉकी सहित कुल सात खेलों को शामिल किया गया है।
उक्त आयोजन में राज्य दल की सहभागिता हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक बिलासपुर एवं रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इसके पूर्व जिले की टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल दिनांक 5 जनवरी 2026, समय प्रातः 11:00 बजे, मिनी स्टेडियम मैदान, मोहला में आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति  वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। जिले के इच्छुक पात्र खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं समय पर चयन ट्रायल स्थल पर उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी खिलाड़ी के पास छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवास प्रमाण पत्र एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। आयु-सीमा सभी पात्र महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए खुली रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए नोडल अधिकारी श्री विनोद कुमार हथेल, मोबाइल नंबर 9424134160 पर संपर्क किया जा सकता है।

*- मोहला वनमण्डल में संयुक्त वन प्रबंधन समितियाँ बनीं हरित विकास की मजबूत कड़ी*

– 147 संयुक्त वन प्रबंधन समितियाँ कर रहीं मोहला वनमण्डल में वनों का संरक्षण

– मोहला वनमण्डल में हरित विकास की दिशा में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों की अहम भूमिका

मोहला वनमण्डल में संयुक्त वन प्रबंधन समितियाँ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास एवं वनों की सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वन संरक्षण, वन्य प्राणियों की सुरक्षा, वृक्षारोपण तथा बिगड़े वनों के सुधार जैसे कार्यों में स्थानीय समुदायों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है।
मोहला वनमण्डल अंतर्गत वर्तमान में कुल 147 संयुक्त वन प्रबंधन समितियाँ सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इनमें अंबागढ़ चौकी परिक्षेत्र में 83, दक्षिण मानपुर में 27 तथा उत्तर मानपुर परिक्षेत्र में 37 समितियाँ शामिल हैं। ये समितियाँ स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सतत प्रयास कर रही हैं।
नव वर्ष के अवसर पर दिनांक 03 जनवरी 2025 को इन समितियों द्वारा वनों एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा, वन अधिकार पत्रों के नामांतरण एवं बंटवारे, तेंदूपत्ता, कोदो, कुटकी एवं रागी जैसे लघु वनोपज के सतत एवं वैज्ञानिक संग्रहण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के प्रयासों से क्षेत्र में वनों का संरक्षण एवं विकास हो रहा है, जिससे स्थानीय समुदायों की आजीविका में सुधार देखने को मिल रहा है। वन्य प्राणियों की संख्या में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। लघु वनोपज के संग्रहण से ग्रामीणों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है, वहीं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो रहा है।
मोहला वनमण्डल की संयुक्त वन प्रबंधन समितियाँ वनों के संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं और भविष्य में भी इनके प्रयासों से हरित विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम