Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

एस आई आर मतदाता दावा-आपत्ति, धान खरीदी, पीवीटीजी रोजगार एवं विभागीय लंबित प्रकरणों की समीक्षा
पीवीटीजी शिक्षित युवाओं को अतिथि शिक्षक बनने का मिलेगा अवसर-कलेक्टर

  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसआईआर दावा-आपत्ति का समय-सीमा में हो निराकरण
कलेक्टर श्री वसंत ने एसआईआर की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि मतदाता सूची से संबंधित समस्त दावा-आपत्ति प्रकरणों का अनिवार्य रूप से निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन एंट्री के दौरान जन्म, निवास, आय एवं विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) से संबंधित पात्र मतदाताओं के नाम किसी भी स्थिति में न कटें। पीवीटीजी मतदाताओं के नामों को विशेष सतर्कता के साथ एसआईआर में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

धान खरीदी एवं उठाव की समीक्षा
कलेक्टर  वसंत ने समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में धान खरीदी के मात्र 19 दिन शेष हैं, अतः सभी संबंधित विभाग कार्यों में और अधिक गति लाएं। उन्होंने जिले में जारी समस्त टोकनों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रकबा समर्पण बढ़ाने, समितियों पर सतत एवं प्रभावी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील समितियों में धान उठाव पर विशेष निगरानी रखने पर जोर देते हुए कहा कि मिलर्स द्वारा डीओ कटने के पश्चात समय पर धा उढ़ाव सुनिश्चित करें। जिससे खरीदी प्रभावित न हो। उन्होंने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से धान उढ़ाव की नियमित निगरानी करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही एकीकृत किसान पोर्टल में रकबा सुधार का विवरण 7 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने, किसानों को धान के समर्थन मूल्य का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

बच्चों के आधार अपडेटेशन पर फोकस
कलेक्टर श्री वसंत ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूलवार बच्चों के आधार अपडेटेशन में प्रगति लाई जाए। साथ ही बच्चों के जन्म, जाति एवं आय प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेजों की सूची एसडीएम कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि समन्वय के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र बच्चा शासकीय योजनाओं से वंचित न रहे।

पीवीटीजी युवाओं एवं अतिथि शिक्षकों को अवसर
कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग को निर्देश दिए कि पीवीटीजी वर्ग के 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं की चिन्हित कर काउंसिलिंग करें। जिससे आने वाले शिक्षा सत्र में अतिथि शिक्षक तथा अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती प्रक्रिया में प्राथमिकता के साथ अवसर दिया सके।

दूरस्थ क्षेत्रों के गांव में ही मिलेगा राशन
कलेक्टर श्री वसंत ने निर्देश दिए कि जिन दूरस्थ ग्रामों एवं पारा-टोलों में लोगों को 5 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर पीडीएस दुकान जाना पड़ता है, वहां गांव में ही राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस हेतु जनपद पंचायत सीईओ से आश्रित ग्रामों की सूची प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

लंबित प्रकरणों एवं डीएमएफ कार्यों की समीक्षा
कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम एवं विभागवार लंबित प्रकरणों का तय समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने डीएमएफ मद से स्वीकृत पूर्ण एवं अपूर्ण कार्यों की समीक्षा करते हुए पूर्ण निर्माण कार्यों की यूसीसी शीघ्र उपलब्ध कराने तथा अपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण एजेंसी को कार्य पूर्ण होने के उपरांत समय पर टीएस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग एवं जनमन योजना के कार्यों की समीक्षा
कलेक्टर ने दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीजीएमएससी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही दरिमा स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित ऑपरेशन थियेटर को फंक्शनल करने हेतु आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि का समय पर वितरण सुनिश्चित करने को भी कहा।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने पीएम जनमन योजनांतर्गत मल्टी पर्पज सेंटर, सड़क, पीएम आवास, आंगनबाड़ी केंद्र, मोबाइल कनेक्टिविटी, विद्युतीकरण सहित अन्य कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री राम सिंह ठाकुर, श्री अमृत लाल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त श्री डी.एन. कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन से सुनी जन-आवाज़, जननी सुरक्षा योजना की लंबित राशि मिली

      सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से समयबद्ध निराकरण, हितग्राही को मिला योजना का लाभ रायपुर, 22 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता के अनुरूप प्रदेश…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं