Ro no D15139/23

युवा संवाद कार्यक्रम में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा हुए शामिल, कौशल विकास से आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा आज धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड में प्रथम एजुकेशन संस्था द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। यह कार्यक्रम युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार कौशल प्रशिक्षण ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने कौशल अर्जित कर लिया है, अब समय है कि अपने आसपास के अन्य युवाओं को भी इससे जोड़ें। उन्होंने कहा कि कुशल युवा ही सशक्त समाज और मजबूत राष्ट्र के निर्माण की नींव होते हैं, इसलिए सभी को आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रथम एजुकेशन समीक्षा द्वारा संचालित 15 स्कूटी दीदियो के ड्राइविंग प्रशिक्षण का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से चर्चा की और उनके आत्मविश्वास एवं उत्साह की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं का आत्मनिर्भर होना समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवहन एवं बिहान योजना के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिससे उन्हें आजीविका के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। इस अवसर पर एपीओ श्री धर्म सिंह, तकनीकी सहयोग हेतु यूनिसेफ के श्री अभिषेक सिंह तथा श्री जय वर्मा भी उपस्थित

  • Related Posts

    अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, दो रातों में 6 हाइवा जब्त

    राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप   धमतरी, 9 सितंबर 2026। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी…

    Read more

    सरकारी स्कूलों में नवाचार की क्रांति, धमतरी के शिक्षकों के समर्पण से बदले बच्चों के दिन, राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित

    रायपुर,09 सितंबर 2026/   सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए हमेशा बड़े संसाधनों की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि साफ नीयत, नई सोच और बच्चों के भविष्य के प्रति सच्चा…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर