Ro no D15139/23

अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, दो रातों में 6 हाइवा जब्त

राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप

धमतरी, 9 सितंबर 2026। जिले में खनिज संपदा के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो रातों में कुल 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 और 8 सितंबर की रात संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान 8 सितंबर की रात 4 हाइवा वाहनों को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वहीं 7 सितंबर की रात लगभग 2 बजे राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 हाइवा वाहनों को जब्त किया था।

जिला प्रशासन द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण एवं परिवहन को गंभीरता से लेते हुए निगरानी और जांच की कार्रवाई निरंतर की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ-साथ राजस्व क्षति को रोकना और खनिज परिवहन में वैधानिक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

  • Related Posts

    दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

    ‘रंग परब नाट्य श्रृंखला’ का भव्य शुभारंभ — तीन दिनों तक रोजाना होंगी दो नाट्य प्रस्तुतियां, सामाजिक सरोकारों से लेकर पौराणिक कथाओं तक दिखेगा रंगमंच का विविध संसार   रायपुर,…

    Read more

    कोविड-19 एवं स्वाइन फ्लू (एच1एन1) एडवाइजरी

    राजनांदगांव 09 सितम्बर 2026। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान मौसम एवं श्वसन संबंधी संक्रमणों की संभावना एवं प्रदेश में पाये गए कुछ प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से कोविड-19 एवं…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज  मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    अमेरिका-चीन की AI जंग में भारत के लिए खुला दरवाजा: बदल रहा टेक पावर मैप, क्या ग्लोबल AI सप्लाई चेन का अगला ठिकाना बनेगा इंडिया?

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    दिल्ली पुलिस ने PG ऑपरेटर सुधांशु को किया गिरफ्तार, जांच जारी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    Video NEWS,भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले, कोई पीड़ित राहत से वंचित रहा तो तय होगी

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    बिहार में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त दिशा-निर्देश

    डॉ. सत्यवान सौरभ पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर

    डॉ. सत्यवान सौरभ  पत्रकारिता, साहित्य और सामाजिक चिंतन का सशक्त स्वर