Ro no D15139/23

कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित

कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, कार्यक्रम अधिकारी एवं आवास मित्र को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह उपस्थित रही। कार्यक्रम में भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य जिले की दीर्घकालीन आवश्यकताओं से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य आवास विहिन एवं कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आवास मित्रों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह केवल सम्मान नहीं, बल्कि भविष्य में और अधिक समर्पण एवं गुणवत्ता के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी है। इस अवसर पर अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    करतला में कीटनाशक दुकानों का औचक निरीक्षण

    अनियमितता मिलने पर कई विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस, न्यूमेमन कृषि केन्द्र पचपेड़ी में कीटनाशक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध   कोरबा, 06 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश…

    Read more

    जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    कोरबा 06 सितम्बर 2026/ जन सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी…

    Read more

    NATIONAL

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास