Ro no D15139/23

महिला एवं बाल विकास की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश (IMNB NEWS AGENCY) 

(IMNB NEWS AGENCY)  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हेमंत नंदनवार ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा ली। बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष आयोजित हुआ। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी  टिक्वेंद्र जाटवर, समस्त परियोजना अधिकारी, समस्त पर्यवेक्षक एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिले में कुपोषण स्तर की समीक्षा उपरांत बच्चों की वजन मापन एवं पर्यवेक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित गृहभेंट कर परिवार के सदस्यों को कुपोषित बच्चों के पालन पोषण, उचित देखभाल व बच्चों के पोषण आहार की आवश्यक जानकारी प्रदाय कर कुपोषण स्तर में कमी लाने, किशोरी बालिकाओं को आयरन फोलिक टैबलेट, गर्भवती व शिशुवती महिलाओं को टी.एच.आर शत प्रतिशत नियमित रूप से प्रदाय किए जाने हेतु निर्देश किया गया।
सीईओ श्री नंदनवार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में अधोसंरचना की समीक्षा करते हुए समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों में बुनियादी सुविधा यथा स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय उपलब्ध हो संबंधी निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका की रिक्त पदों की शत प्रतिशत नियुक्ति शीघ्र-अतिशीघ्र किये जाने, आमंत्रित आवेदनों में तत्काल कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए। आंगनबाड़ी भवन मरम्मत व नवीन आंगनबाड़ी भवन स्वीकृति के संबंध में पत्र प्रस्तुत करने पर आवश्यक सहयोग प्रदान किए जाने को कहा गया। साथ ही साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा उपरांत सभी योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने व हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभान्वित कराने हेतु निर्देशित किया गया।

  • Related Posts

    दो दिन पहले ट्रैक्टर से सुकमा पहुंचे ग्रामीण, दो दिन बाद बाइक से गांव पहुंचे कलेक्टर-सीईओ

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप मेटागुड़ा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की समस्याओं पर मौके पर हुई त्वरित कार्रवाई*   *जमीन पर बैठकर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सुनी ग्रामीणों…

    Read more

    कोड़ातराई में 1.21 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन

    शिक्षा में आधुनिक सुविधाओं के साथ नवाचार और स्टार्टअप की सोच विकसित करने पर दिया जोर*   रायपुर, 5 सितंबर 2026/ शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़…

    Read more

    NATIONAL

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    ‘अगर मैं आपका स्टूडेंट होता’: पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं – अभ्यास से आएगा आत्मविश्वास

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    बदल गया दुनिया का नक्शा! जानें अब कहां दिखेंगे भारत और पाकिस्तान?

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात