Ro no D15139/23

अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 150 कट्टा धान एवं एक वाहन जब्त

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए संयुक्त टीम द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में आज विकासखंड सरायपाली अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। संयुक्त जांच दल ने ग्राम दमोदरहा क्षेत्र में निगरानी के दौरान एक 407-वाहन को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। वाहन चालक द्वारा धान के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके चलते वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए 407-वाहन को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु थाना सरायपाली को सुपुर्द किया गया है। इसी तरह बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत संयुक्त टीम द्वारा बागबाहरा कला में 150 कट्टा धान जप्त किया गया है।
जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खरीदी के विरुद्ध अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।
  • Related Posts

    लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा

    लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है– उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा* *उप मुख्यमंत्री ने भोरमदेव शक्कर कारखाना में 28 हजार शेयरधारी गन्ना…

    Read more

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत

    विशेष लेख सेवा संकल्प अभियान 2026 : हुनर को मिल रही नई उड़ान घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत* सुनील त्रिपाठी सहायक संचालक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात