Ro no D15139/23

कलेक्टर ने कुरूद विकासखंड के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण बोर्ड परीक्षा तैयारी में लापरवाही पर प्राचार्य एवं परीक्षा प्रभारी को नोटिस के निर्देश

 

– कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कुरूद विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा बी एवं छाती का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, अध्यापन गुणवत्ता एवं कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कक्षाओं में अध्यापन की स्थिति, विद्यार्थियों की विषयवार तैयारी, शिक्षकों की उपस्थिति तथा शैक्षणिक अनुशासन का बारीकी से अवलोकन किया। समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित विद्यालयों के विगत वर्षों के बोर्ड परीक्षा परिणाम अत्यंत असंतोषजनक रहे हैं। साथ ही कमजोर विद्यार्थियों के लिए आवश्यक अतिरिक्त कक्षाओं, रिवीजन एवं मार्गदर्शन सत्रों का समुचित संचालन नहीं किया जा रहा है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने परीक्षा परिणामों में सुधार हेतु विषय शिक्षकों एवं संस्था प्रमुखों द्वारा अपेक्षित गंभीरता एवं उत्तरदायित्व के अभाव पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति सुनिश्चित करना शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी, धमतरी द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा बी एवं छाती के प्राचार्य तथा परीक्षा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
संबंधित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर स्वयं उपस्थित होकर अपना तथ्यात्मक एवं लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि बोर्ड परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से विशेष कक्षाएं, विषयवार रिवीजन, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त मार्गदर्शन एवं सतत मूल्यांकन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बोर्ड परीक्षा परिणामों में सुधार सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर उदासीनता को गंभीरता से लिया जाएगा।

  • Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना* रायपुर 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित…

    Read more

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता