Ro no D15139/23

अवैध धान परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर कड़ी कार्यवाही, मण्डी समिति द्वारा अब तक 158 प्रकरणों में 6814 क्विंटल अवैध धान जब्त

रायपुर, 14 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार अवैध धान परिवहन, भण्डारण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। कृषि उपज मण्डी समिति द्वारा अब तक 158 प्रकरणो में 6814 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है जिसका मूल्य 1 करोड़ 56 लाख13 हजार 975 रुपये है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उपज मण्डी समिति, बलौदाबाजार के द्वारा 83 प्रतिष्ठानों में 2457.40 क्विंटल राशि 54,09,920 रूपये,कृषि उपज मण्डी समिति, भाटापारा के द्वारा 54 प्रतिष्ठानों में 3397.14 क्विंटल, राशि 80,41,035 रूपये एवं कृषि उपज मण्डी समिति, कसडोल के द्वारा 21 प्रतिष्ठानों में 959.80 क्विंटल राशि 21,63,020 रूपये का अवैध धान जब्त किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यापारियों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि धान उपार्जन अवधि में अवैध परिवहन, भण्डारण एवं वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिले में अवैध धान के परिवहन को रोकने हेतु 12 चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के नेतृत्व में दल गठन कर लगातार छापे की कार्यवाही की जा रही है। धान उपार्जन व्यवस्था में पादर्शिता के उद्देश्य से कार्यवाही लगातार जारी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपए स्वीकृत*   *आर्थिक तंगी के कारण बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी…

    Read more

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

    *कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर