Ro no D15139/23

अब तक धमतरी में धान उपार्जन , 1182 करोड़ से अधिक की खरीदी

अब तक 48.59 लाख क्विंटल धान की खरीदी

धमतरी जिले में शासन की नीति के अनुरूप समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा सभी समितियों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए कुल 74 समितियों में 1,29,344 किसानों का 1,27,487.74 हेक्टेयर रकबा पंजीकृत है। 15 नवम्बर 2025 से अब तक 1,02,030 किसानों से 48,59,048.40 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल राशि 1182.57 करोड़ रुपये है। वहीं, 92,549 किसानों को अब तक 1082.30 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
कल दिनांक 15 जनवरी 2026 के लिए 4,449 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 14,863.34 क्विंटल धान की खरीदी प्रस्तावित है।
इस संबंध में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि “समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। किसी भी स्तर पर अनियमितता, अवैध भंडारण या परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिला प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी एवं प्रभावी व्यवस्था के चलते धमतरी जिले में धान उपार्जन कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है, जिससे किसानों में संतोष एवं विश्वास का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

      निर्माण श्रमिक की बेटी को मिला आर्थिक संबल, पढ़ाई का खर्च उठाने में परिवार को मिली राहत रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ आर्थिक परिस्थितियां कमजोर हों, लेकिन आगे बढ़ने का…

    Read more

    लिव-इन के पंजीयन, पैतृक संपत्ति में बराबरी और भरण-पोषण पर एक समान कानून की मांग

      रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ महिला मंच और महाराष्ट्र मंडल महिला समिति की पदाधिकारियों व सदस्यों ने समान नागरिक संहिता समिति के समक्ष विवाह, विवाह-विच्छेद, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन…

    Read more

    NATIONAL

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    गीता प्रेस की पत्रिका ‘कल्याण’ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , प्रो. राकेश सिन्हा, प्रो. संजय द्विवेदी सहित अनेक विद्वान करेंगे संबोधित

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    दिल्ली पुलिस ने मीडिया गाइडलाइन जारी की, बोले अभिजीत दीपके- ‘पहले अपना नेम टैग लगाओ’

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने आज लखनऊ के बक्शी का तालाब ग्राम हरदा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री वितरित किया