Ro no D15139/23

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नगरी विकासखंड में तीन राइस मिलें सील

/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप जिले में अवैध धान के भंडारण, खरीदी एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चारों विकासखंडों में राइस मिलों का सघन निरीक्षण एवं कार्रवाई अभियान सतत रूप से जारी है। इसी क्रम में नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम घुटकेल तथा बोरई विकासखंड–नगरी क्षेत्र में संचालित राइस मिलों की संयुक्त टीम द्वारा गहन जांच की गई।

जांच के दौरान शिवम् ट्रेडर्स (संचालक–श्री संतोष खंडेलवाल), सीताराम साहू ट्रेडर्स (संचालक–श्री सीताराम साहू) एवं रोशन ट्रेडर्स (संचालक–श्री पदम भंसाली) में धान के संधारण एवं अभिलेख संधारण से संबंधित गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। अनियमितताओं को प्रथम दृष्टया गंभीर मानते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नगरी के आदेश के परिपालन में संबंधित अधिकारियों द्वारा तीनों फर्मों को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे तथा समस्त प्रक्रिया विधि-सम्मत रूप से संपन्न की गई। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि जांच में पाई गई अनियमितताओं के संबंध में आगे विस्तृत जांच कर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था की पारदर्शिता बनाए रखने तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की जाए। जिला प्रशासन ने दोहराया है कि अवैध धान से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियम उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी निरीक्षण एवं कार्रवाई अभियान निरंतर जारी रहेगा।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी