Ro no D15139/23

मेहनत और बेहतर व्यवस्था से मिली सफलता: परखंदा के साहिल साहू ने बेचा 231 क्विंटल धान

– धमतरी जिले के परखंदा ग्राम निवासी प्रगतिशील किसान साहिल साहू ने यह सिद्ध कर दिया है कि सुनियोजित खेती, मेहनत और सरकारी व्यवस्थाओं का सही लाभ लेकर खेती को लाभ का व्यवसाय बनाया जा सकता है। साहिल साहू ने अपने 11 एकड़ खेत में उत्पादित धान को गाड़ाडीह उपार्जन केंद्र में बेचते हुए इस वर्ष कुल 231 क्विंटल धान का उपार्जन किया।
साहिल साहू पिछले कई वर्षों से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस वर्ष धान खरीदी की व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक बेहतर, पारदर्शी और किसान-हितैषी रही। उपार्जन केंद्र में समयबद्ध तौल, सुव्यवस्थित लाइन व्यवस्था, सहयोगी कर्मचारी और त्वरित प्रक्रिया से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। इससे न केवल समय की बचत हुई, बल्कि किसानों का भरोसा भी व्यवस्था पर और मजबूत हुआ है।
खेती के अनुभव साझा करते हुए साहिल साहू बताते हैं कि वे उन्नत बीजों का चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग और समय पर कृषि कार्यों को प्राथमिकता देते हैं। आधुनिक तकनीकों और कृषि विभाग से मिलने वाले मार्गदर्शन ने उनकी उपज और गुणवत्ता दोनों में सुधार किया है। यही कारण है कि उनकी फसल बाजार में अच्छी कीमत प्राप्त कर रही है।
धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग साहिल साहू बेहतर खेती-किसानी, पुराने कृषि ऋण की अदायगी तथा परिवार की जरूरतों को पूरा करने में करते हैं। उनका मानना है कि आर्थिक स्थिरता से किसान न केवल अपनी खेती को आगे बढ़ा सकता है, बल्कि अपने परिवार को भी सुरक्षित भविष्य दे सकता है।
साहिल साहू की यह सफलता कहानी क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि सही योजना, परिश्रम और सरकारी योजनाओं के समुचित लाभ से खेती को समृद्धि का माध्यम बनाया जा सकता है।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी