Ro no D15139/23

शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय में छात्र संघ का शपथ ग्रहण

सांसद महेश कश्यप ने मनोनीत पदाधिकारियों को दिलाई पद की शपथ

  जगदलपुर के कुम्हरावण्ड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र में गुरुवार को छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर सांसद बस्तर श्री महेश कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मनोनीत नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई।
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के नियमों और अंतिम मेरिट सूची में प्रावीण्यता के आधार पर हुए इस मनोनयन में एमएससी (कृषि) अंतिम वर्ष के छात्र सुहैल खान ने छात्र संघ अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला। उनके साथ बीएससी(कृषि) चतुर्थ वर्ष की छात्रा निशु सिंह ने उपाध्यक्ष और एमएससी प्रथम वर्ष की एन. यमुना ने सचिव पद की शपथ ली, जबकि देवीदत्त जेना को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शपथ दिलाने के पश्चात सांसद श्री कश्यप ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उम्मीद जताई कि यह नई टीम महाविद्यालय के विकास और छात्र हितों में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।
समारोह के दौरान मुख्य कार्यकारिणी के अलावा विभिन्न सोसायटियों और कक्षाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपने दायित्वों की शपथ ली। इसमें गरिमा वर्मा एनसीसी और एनएसएस, पूनम साहू जेंडर ऑन सोसाइटी, देवीदत्त जेना साइंस क्लब, लोचन सिंह मीना सोशल वर्क, अदयाशा पति कल्चरल और दीपशिखा दीवान स्पोर्ट्स सोसाइटी के लिए अतिरिक्त सदस्य के रूप में नामित किया गया है। साथ ही विभिन्न कक्षाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए आराधना टी. भास्कर, पार्थवी नाग, संजना वर्मा, प्रांजल पाण्डेय, अदयाशा पति और जयंत मंडावी ने कक्षा प्रतिनिधि के रूप में शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. नेताम ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ एके ठाकुर, छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ एनसी मंडावी, डॉ रोशन परिहार, डॉ सोनाली कर, डॉ आरआर कंवर, डॉ नीता मिश्रा, डॉ भुजेंद्र कोठारी, डॉ रेशमा कौशल, डॉ चेतना खांडेकर, डॉ विनीता पाण्डे,  सोहन पांडे,  एमबी तिवारी,  योगेश कोसरिया सहित महाविद्यालय के सभी स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। नवनियुक्त छात्र संघ का यह कार्यकाल विश्वविद्यालय के नियमानुसार 31 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।

  • Related Posts

    सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस एवं आवास दिवस

      वीबी-जी राम जी एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों से हुआ सीधा संवाद, समस्याओं पर किया गया समाधान जिले की सभी 439 ग्राम पंचायतों में एक साथ हुआ आयोजन…

    Read more

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से आलम साय का बिजली बिल हुआ शून्य, अब उपभोक्ता के साथ बने बिजली उत्पादक

    घर की छत पर सौर ऊर्जा से रोशन हुई जिंदगी, लगभग साढ़े तीन माह में 850 यूनिट अतिरिक्त बिजली ग्रिड को दी आलम साय को मिली 1.08 लाख रुपये की…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी