Ro no D15139/23

संभाग स्तरीय युवा संसद के आयोजन का सांसद महेश कश्यप ने किया शुभारम्भ

सांसद ने कहा- प्रतिभागियों को देख लगा जैसे मैं असली संसद में हूँ
 
  शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र परिसर स्थित ऑडिटोरियम में गुरुवार 15 जनवरी को संभाग स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बस्तर सांसद  महेश कश्यप ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं के संसदीय ज्ञान और प्रदर्शन की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद   महेश कश्यप ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, इन बच्चों को देखकर मुझे ऐसा आभास हुआ, जैसे मैं वास्तव में दिल्ली स्थित संसद भवन में बैठा हूँ। संसद की कार्यवाही में कई प्रक्रियाएं होती हैं, जिनका निर्वहन इन युवाओं ने बहुत ही बेहतरीन ढंग से किया है। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की संसद बहुत ही महान है। यह देश के 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। संसद भवन ही वह स्थान है जहाँ राष्ट्र के अत्यंत गंभीर और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और निर्णय होते हैं। ऐसे में युवा संसद जैसे कार्यक्रम भावी पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। सांसद ने क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि बस्तर में अब तेजी से परिवर्तन हो रहा है और यह परिवर्तन पूरी तरह से सकारात्मक है। उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा, बस्तर के युवाओं में अपार प्रतिभा है। यह आपकी वह अवस्था है, जब आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग कर बस्तर का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपनी जिम्मेदारियों का भली-भांति निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस गरिमामयी आयोजन में स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री एचआर सोम, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के अधिष्ठाता डॉ. आरएस नेताम और जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में प्रतिभागी युवा मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सहायक शिक्षक भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगता की श्रेणी के निर्धारण एवं संशोधित अधिसूचना

    छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत 2,292 पदों का संक्षिप्त विज्ञापन दिनांक 16 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। इसके पश्चात 24 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़…

    Read more

    सेवा संकल्प अभियान: जीपीएम में नशामुक्त समाज के निर्माण का युवाओं ने लिया संकल्प, जागरूकता का दिया संदेश

    *रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों ने ली शपथ*   रायपुर, 09 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में नशामुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस