Ro no D15139/23

राजीव युवा उत्थान योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी हेतु दस्तावेज़ सत्यापन 27 और 28 जनवरी को

रायपुर, 16 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजीव युवा उत्थान योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य स्तरीय चयन परीक्षा के पश्चात दस्तावेज का सत्यापन नवा रायपुर स्थित इन्द्रवती भवन के तृतीय तल स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल क्रमांक 4 में 27 और 28 जनवरी को सबेरे 11 बजे से आयोजित की गई है।

गौरतलब है कि योजना के तहत संघ लोेक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षाओं की दिल्ली में रहकर तैयारी करने की सुविधा प्रदान की जाती है, जिसके लिए 28 दिसम्बर 2025 को प्राक्कलन परीक्षा आयोजित की गई थी।

आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन हेतु निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन नवा रायपुर अटल नगर स्थित इन्द्रावती भवन में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन दिनांक 27 जनवरी 2026 को सबेरे 11 बजे से शाम 4 बजे तक तथा अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन 28 जनवरी को 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र, कक्षा 10वीं एवं स्नातक की अंकसूची, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। इसके अतिरिक्त अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आय प्रमाण-पत्र तथा सभी अभ्यर्थियों के लिए नोटरी द्वारा अभिप्रमाणित स्व-घोषणा प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आवश्यक अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। निर्धारित तिथि को अनुपस्थित रहने अथवा आवश्यक दस्तावेज़ प्रस्तुत न करने की स्थिति में अभ्यर्थिता पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद

    *मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपए स्वीकृत*   *आर्थिक तंगी के कारण बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी…

    Read more

    विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व मनाने के लिए अनुमति पूजा विधान में दिखी अपार उत्साह

    *कांटों के झूले पर विराजीं मां काछनदेवी, महापर्व आयोजन की मिली अनुमति*   रायपुर, 10 अक्टूबर 2026/ अपनी अनूठी, प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के लिए पूरी दुनिया में विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर